Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कम उम्र में चेहरे की फाइन लाइन्स कम करने के लिए एंटी-एजिंग बादाम मसाज ऑयल का करें इस्तेमाल
उम्र बढ़ने के साथ साथ चेहरे पर फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं। वहीं अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से भी चेहरे पर समय से पहले फाइन लाइन्स नजर आती है जो कि रिंकल्स की तरह होते हैं। बिजी लाइफस्टाइल और गलत खान पानी की वजह से 25 साल के बाद महिलाओं के चेहरे पर फाइन लाइन्स दिखने लगते हैं।

चेहरे पर ये फाइन लाइन्स लड़कियों को चिंता में डाल देते हैं। लड़कियां फाइन लाइन्स को कम करने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स का असर फाइन लाइन पर नहीं होता है। वहीं केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से चेहरे के नेचुरल ग्लो भी कम हो जाता है। वहीं इन दिनों महिलाएं टाइट और ब्राइट स्किन के लिए मसाज ऑयल का इस्तेमाल कर रही हैं। मसाज ऑयल का इस्तेमाल करने चेहरे की फाइन लाइन्स कम हो जाती है साथ ही चेहरे पर रेडिएंट ग्लो मिलता है। चलिए जानते हैं चेहरे की मसाज के लिए कौन सा ऑयल है सबसे बेस्ट।

बादाम तेल
बादाम तेल त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। फाइन्स लाइन कम करने के लिए बादाम का तेल काफी असरदार है। बादाम तेल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं को स्किन की रिपेयर कर फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता हैं। बादाम का तेल लगाने से चेहरे पर ग्लो आता हैं।
चेहरे पर बादाम तेल लगाने का तरीका
एक चम्मत बादाम ऑयल में एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स कर लें। चेहरे को फेस वॉश से साफ करने के बाद चेहरे पर ऑयल से मसाज करें। आप चेहरे पर मसाज टूल से 5 मिनट तक मसाज करें।

टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। टी ट्री ऑयल डेड स्किन सेल्स को हटाने में काफी मददगार होता है। फाइन लाइन्स कम करने के लिए आप टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदो को शहद, एलोवेरा के साथ मिलाकर चेहरे पर मसाज कर सकते हैं। मसाज करने चेहरे पर ग्लो देखे को मिलेगा। टी ट्री ऑयल को आप नारियल तेल या फिर ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर भी चेहरे की मसाज कर सकते हैं। एक चम्मच नारियल तेल या फिर ऑलिव ऑयल में कुछ बूंदे टी ट्री ऑयल की मिलाकर चेहरे की 5 मिनट तक मसाज करें। हफ्ते में एक दिन आप चेहरे की मसाज करें।

नारियल तेल
नारियल तेल बहुत ही फायदेमंद होता है। नारियल तेल का इस्तेमाल कई चीजों के लिए किया जाता है। नारियल का तेल लगाने से दाग धब्बे के साथ साथ चेहरे की फाइन लाइन्स भी कम होती हैं। चेहरे पर आप नारियल तेल से मसाज कर सकते हैं।

जोजोबा ऑयल
जोजोबा ऑयल में विटामिन ई पाया जाता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल करने से चेहरे की सूजन और एक्ने के साथ साथ फाइन लाइन्स से छुटकारा पाया जा सकता है। जोजोबा ऑयल को हल्क गर्म करें इसके बाद त्वचा पर लगाएं। मसाज टूल की मदद से 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। जोजोबा ऑयल के इस्तेमाल से पिंपल से भी छुटकारा पाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
