Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
ब्लीच के बाद चेहरे की जलन और खुजली से छुटकारा पाने के लिए करें ये असरदार उपाय
चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए महिलाएं ब्लीच का इस्तेमाल करती है। चेहरे पर ब्लीच लगाने के चेहरे के काले अनचाहे बाल छिप जाते है साथ ही चेहरे की रंगत भी बढ़ जाती है। ब्लीच में केमिकल होता है ऐसे में कई बार ब्लीच करने के बाद चेहरे पर जलन, खुजली और रेडनेस जैसी समस्या हो जाती है।

अगर आपके चेहरे पर भी ब्लीच के बाद रेडनेस और जलन होती है, ऐसे में आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर जलन और खुजली को कम कर सकते हैं।

बर्फ
गर्मियों में ब्लीच करने के बाद अक्सर जलन हो जाती है। जलन को कम करने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर बर्फ लगाने के लिए आप एक कॉटन के कपड़े में बर्फ लेपटकर चेहरे पर मसाज करें। इससे आपके चेहरे की जलन, खुजली और रेडनेस कम हो जाएगी। साथ ही चेहरे को ठंडक मिलेगी।

नारियल पानी
नारियल पानी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल गुण पाए जाते है, जो कि त्वचा संबंधी परेशानी को दूर करने में काफी मददगार होता है। नारियल पानी त्वचा को ठंडक देने के साथ साथ चेहरे की जलन, खुजली और रेडनेस की समस्या को कम करने में मदद करता है। कॉटन की मदद चेहरे पर नारियल पानी लगाएं। ब्लीच करने के बाद चेहरे पर जलन होती है तो आप नारियल पानी चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

चंदन पाउडर
ब्लीच करने के बाद चेहरे की जलन को शांत करने के लिए आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन पाउडर फेस पैक लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती हैं। फेस पैक के लिए एक कटोरी में एक चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को फ्रिज में 10 से 15 मिनट तक रखें। इस ठंडे फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा की रेडनेस शांत रहती है।

ठंडा दूध
ब्लीच के बाद चेहरे की जलन को शांत करने के लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल कर सकते है। ठंडा दूध लगाने से त्वचा की जलन शांत होती है। कॉटन बॉल को ठंडे दूध में डुबोकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा ठंडा पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
