Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
जवां और ग्लोइंग स्किन के लिए इन होममेड ड्रिंक्स का करें सेवन
चेहरे की खूबसूरती को बनाएं रखने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट और स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती है। केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने चेहरे पर ग्लो और चमक देखने को मिलती है लेकिन ये चमक ज्यादा समय के लिए नहीं रहता है।

स्किन को लंबे समय तक चमकदार बनाएं रखने के लिए हेल्दी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। ग्लोइंग और बेदाग त्वचा के लिए आप हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक का सेवन कर सकती हैं। चेहरे के दाग धब्बे, झाइयों को दूर करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये हेल्दी जूस।

चुकंदर का जूस
चेहरे पर नेचुरल और पिंक लुक के लिए आप अपनी डाइट में चुकंदर के जूस को शामिल करें। चुकंदर में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। जो कि शरीर की गंदगी को बाहर निकालता है। जिसके बाद चेहरा एकदम साफ और फ्रेश लगता है। चुकंदर जूस बनाने के लिए एक चुंकदर को काट लें। इसके बाद मिक्सी में इसका जूस बना लें। इस जूस में काला नमक और नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें।

अनार का जूस
अनार का जूस सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए बहुत ही बहुत लाभकारी होता है। रोज एक गिलास अनार का जूस पीने से खून साफहोता है जिससे चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है। अनार का जूस पीने से चेहरे के दाग धब्बे, झाइयां और पिंपल दूर हो जाते हैं। अनार का जूस पीने से चेहरा खूबसूरत और जवां लगता है। अनार को छीलकर दाने निकालकर इसका जूस बना लें।

गाजर का जूस
ग्लोइंग और बेदाग त्वचा के लिए गाजर का जूस बहुत ही फायदेमंद होता है। गाजर में एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते है जो कि त्वचा को गहराई से साफ करते है। गाजर का जूस पीने से चेहरे पर चमक देखने को मिलती है। गाजर में विटामिन ए पाया जाता है जो कि पिंपल और झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। गाजर का जूस बनाने के लिए 1 से 2 गाजर छिलकर काट लें। इसके बाद जूस निकाल कर काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications