Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रमजान में बेदाग और ग्लोइंग त्वचा के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन
रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है। दुनिया भर के मुसलमान रमजान में रोजा रखते हैं। शाम को रोजा खोलने के बाद रुह अफजा का सेवन करते हैं। रमजान में सूर्योदय से पहले सेहरी खाई जाती है जिसके बाद पूरे दिन कुछ नहीं खाया या पिया जाता है। शाम को आजान होने के बाद ही रोजा खोला जाता है, जसे इफ्तार कहते हैं। रोजा खोलने के लिए खजूर और पानी का सेवन किया जाता है।

इसके बाद लोग खान खाते हैं। रोजे के दौरान 15 से 16 घंटे तक बिना कुछ खाए पिए हेल्थ के साथ साथ स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचाता है। रोजा खोलने के बाद पानी के अलावा आप जूस और अन्य ड्रिंक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। रमजान में ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए डाइट में जूस, शरबत का इस्तेमाल करें। इन ड्रिंक्स का सेवन कर आप खुद को हाइड्रेट कर सकते हैं।

आम पन्ना
रमजान के दौरान मौसम काफी गर्म होता है। 15 से 16 घंटे तक बिना पानी पिए शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिसका असर सेहत के साथ साथ स्किन पर भी पड़ता है। त्वचा की देखभाल के लिए रोजा खोलने के बाद आप ज्यादा से ज्यादा ड्रिंक्स का इस्तेमाल करें। रोजा खोलने के बाद आप आम पन्ना का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम पन्ना एक खट्टा मीठा ड्रिंक होता है। आम पन्ना कच्चे आम के गूदे से बनता है। आम पन्ना रिहाड्रेशन ड्रिंक है।

अनार का जूस
अनार में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है। अनार में फॉलिक एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीवायरल पाया जाता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। त्वचा की देखभाल के लिए रोजा खोलने के बाद अनार के जूस का सेवन करें।

नींबू पानी
गर्मियों में नींबू का सेवन काफी किया जाता है। नींबू पानी पीने से तुंरत एनर्जी मिलती हैं। रोजा खोलने के बाद आप ज्यादा से ज्यादा नींबू पानी का सेवन करें। नींबू पानी में आप चीनी ,नमक के साथ साथ आप पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू पानी का सेवन करने से कैलोरी नहीं होती है। नींबू पानी का सेवन कर बॉडी को डिटॉक्स किया जा सकता है।

नारियल पानी
रमजान में शरीर के हाइड्रेशन लेवल को बनाए रखने के लिए नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी नेचुरल ड्रिंक है। नारियल पानी में पोटेशियम पाया जाता है जो स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। रोजे खोलने के बाद नारियल पान का सेवन करें।

छाछ
रोजे खोने के बाद छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही को ठंडे पानी के साथ पतला कर लें। इसके बाद इसमें कटा हुआ धनिया पत्ती, जीरा और नमक डालकर इस छाछ का सेवन करें। शरीर को ठंडा रखने में छाछ बहुत ही मददगार होता है। त्वचा की देखभाल के लिए आप छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बनाना शेक
केले में फाइबर और पोटेशियम पाया जाता है जो कि शरीर को एनर्जी के देने से साथ साथ स्किन के लिए बहुत ही मददगार साबित होता है। रोजा खोलने के बाद आप बनाना शेक का इस्तेमाल कर सकते हैं। केले शेक का सेवन करने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
