Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Vitamins for Beauty: ये 5 विटामिन स्किन संबंधी हर समस्या का है निवारण, स्किन केयर रूटीन में न करें नजअंदाज
त्वचा की देखभाल के लिए विटामिन काफी अच्छा माना जाता है। आज के समय में स्किन केयर रूटीन में काफी बदलाव देखने को मिला है। पहले के समय जहां स्किन केयर के लिए फेस मास्क और स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं आजकल ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर विटामिन का इस्तेमाल किया जाता है। बाजार में त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के विटामिन उपलब्ध है।

इन विटामिन की मदद से आप अपनी त्वचा को हेल्दी बना सकते हैं। विटामिन की मदद से चेहरे की झुर्रियां, पिंपल और झाइयां जैसी परेशानी से निजात पा सकते हैं। आप अपनी स्किन संबंधी समस्या के अनुसार विटामिन का चयन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आपकी स्किन के लिए कौन सा विटामिन है बेस्ट।

एक्ने के लिए विटामिन ए (रेटिनोल)
विटामिन ए को रेटिनोल के नाम से भी जाना जाता है। रेटिनोल पिंपल और एक्ने को कम करने में काफी मददगार होता है। विटामिन ए त्वचा के एक्सट्रा ऑयल को कम करता है जिससे सीबम का उत्पादन कम होता है। जिससे चेहरे के पिंपल और एक्ने कम हो जाते है। ऑयली स्किन के लिए विटामिन ए काफी अच्छा माना जाता है। विटामिन ए के लिए आप अपनी डाइट में फल और हरी सब्जियां को शामिल करें।

झुर्रियों के लिए विटामिन सी
चेहरे की झुर्रियां को कम करने के लिए आप विटामिन सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन सी एजिंग प्रक्रिया की कम करता है जिससे चेहरे झुर्रियां कम हो जाती है। त्वचा की देखभाल के लिए विटामिन सी लोशन, मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। विटामिन सी सूरज की यूवी किरणों से स्किन से बचाता है। विटामिन सी में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो स्किन की ड्राईनेस को कम करता है। विटामिन सी का इस्तेमाल करने से चेहरे की रंगत में भी सुधार आता है।

ड्राई स्किन के लिए विटामिन ई
विटामिन ई चेहरे की खूबसूरती कई गुणा बढ़ा देते हैं। विटामिन ई में हाइड्रेटिंग और एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो कि ड्राई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन दिनों महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल काफी कर रही हैं। विटामिन ई चेहरे के दाग धब्बों को कम करने में काफी मदद करता है। त्वचा की देखभाल के लिए आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्किन एक्जिमा के लिए विटामिन डी
हेल्दी त्वचा के लिए विटामिन डी काफी फायदेमंद माना जाता है। विटामिन डी को कैल्सीट्रियोल के नाम से जाना जाता है जो कि मानव शरीर में उत्पादित होता है। विटामिन की मदद से स्किन एक्जिमा को ठीक किया जा सकता है। विटामिन डी स्किन को रिपेयर करने में काफी मदद करता है साथ ही स्किन को सन बर्न से भी बचाता है। विटामिन डी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट त्वचा को जीवंत कर बूढ़ा होने से बचाता है। विटामिन डी त्वचा के स्ट्रेच मार्क्स और एक्जिमा को कम करने में काफी मददगार है।

डार्क सर्कल के लिए विटामिन K
विटामिन के डार्क सर्कल की समस्या को कम करने में काफी मददगार है। विटामिन के का इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल को कम किया जा सकता है। डार्क सर्कल को कम करने वाली क्रीम में विटामिन के का इस्तेमाल किया जाता है। आप किसी भी आई क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले जांच करें की आपकी क्रीम में विटामिन के है या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
