Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
सौम्या टंडन ने शेयर किया स्किन टाइटनिंग और ब्राइटनिंग के लिए घरेलू उपाय
टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं की फेम अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन अपनी खूबसूरत के लिए जानी जाती हैं। सौम्या ने भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल को अलविदा कह दिया है। सौम्या के फैंस उन्हें बहुत ही मिस कर रहे हैं। सौम्या अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर जुड़ी हुई हैं। सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अपने ब्यूटी सीक्रेट शेयर कर रही हैं।

बता दें कि सौम्या ने इंस्टाग्राम पर सौम्यवार नाम से एक सीरिज शुरु की हैं। जिसमें वह अपने ब्यूटी रूटीन के बारे में बताती हैं। साथ ब्यूटी टिप्स शेयर करती हैं। सौम्या हाल ही में वीडियो शेयर कर स्किन टाइनिंग और ब्राइटनिंग के लिए घरेलू उपाय बताएं। चलिए जानते हैं सौम्या टंडन के द्वारा बताएं गए घरेलू उपाय।

राइस स्क्रब
1 राइस पाउडर और 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। एक कटोरी में राइस पाउडर और एलोवेरा जेल को अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। 5 मिनट बाद हल्के हाथो से चेहरे पर स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तर लगा रहने दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में एक बार राइस स्क्रब जरुर करें।

राइस स्क्रब के फायदे
सौम्या ने बताया है कि राइस स्क्रब करने से चेहरे से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हट जाते हैं। हफ्ते में एक दिन इस स्क्रब का यूज करना चाहिए। इससे त्वचा के पोर्स में छुपी गंदगी बाहर आ जाएगी। साथ ही सौम्या ने बताया है कि राइस स्क्रब करने से चेहरे पर कसाव आता है। उम्र बढ़ने के साथ त्वचा ढीली होने लगती है ऐसे में राइस स्क्रब का इस्तेमाल करने से स्किन टाइट बनी रहती है। वहीं चावल ब्लीचिंग एजेंट होता है जिससे त्वचा के रंग में भी निखार आता है। स्क्रब करने से स्किन की डीप क्लीनजिंग होती है जिससे स्किन ग्लोइंग होती है।

दही और शहद फेस पैक
1 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद लें। एक कटोरी में दही और शहद लें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें। ये फेस मास्क हफ्ते में 2 बार जरुर लगाएं। जब भी आप फेस स्क्रब करें। इसके बाद इस फेस पैक को जरुर लगाएं। इससे आपके ओपन पोर्स की परेशानी खत्म हो जाएगी। साथ ही चेहरे पर निखार आएगा।

दही और शहद फेस पैक का लाभ
दही और शहदा का फेस पैक त्वचा को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। दही में लैक्टिक एसिड और कई तरह के विटामिन होते है जो कि स्किन की डेड स्किन को हटाने में मदद करते है। दही और शहद का फेस स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करता है। वहीं शहद स्किन को हाइड्रेटड और मॉइश्चाइज करने में मदद करते है जिससे चेहरे के मुंहासे कम होते है।
View this post on InstagramA post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_) on



Click it and Unblock the Notifications
