Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
54 की उम्र में भाग्यश्री की रेडिएंट स्किन का राज है होममेड ओटमील फेस मास्क
ग्लोइंग और मुलायम त्वचा पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते है। बेदाग और खूबसूरत स्किन के लिए महिलाएं केमिकल ट्रीटमेंट का सराहा लेती है। केमिकल ट्रीटमेंट से चेहरे पर ग्लो तो आता है लेकिन लंबे समय के लिए केमिकल ट्रीटमेंट अच्छा नहीं होता है। लंबे समय तक केमिकल ट्रीटमेंट लेने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है। ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का यूज करना चाहिए। बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का उपयोग करती है। चलिए जानते हैं भाग्यश्री द्वारा यूज किया जाने वाला हर्बल फेस मास्क के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका।

ओटमील फेस मास्क
भाग्यश्री ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए होममेड फेस मास्क का उपयोग करती हैं। एक्ट्रेस चेहरे पर ओटमील फेस मास्क का यूज करती हैं। पेस्ट बनाने के लिए ओटमील पाउडर, शहद और दूध लें। एक चम्मच ओटमील पाउडर और एक चम्मच शहद मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट में दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए तो हल्के हाथों से इसे स्क्रब करते हुए हटाएं। हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क का यूज करें।

ओटमील फेस मास्क के फायदे
भाग्यश्री का कहना है कि ओटमील एक नेचुरल क्लींजिंग होता है इससे डेड स्किन हट जाती है और त्वचा ग्लो करने लगती है। दूध एक नेचुरल टोनर होता है जो कि स्किन को नमी देने का काम करता है साथ ही स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। शहद में एंटी इंफ्लामेट्री और एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते है जो कि स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करता है साथ ही त्वचा को हाइड्रेट रखता है।



Click it and Unblock the Notifications