Latest Updates
-
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज -
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर -
Hal Shashthi Vrat Katha: हरछठ यानी ललही छठ व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरी मानी जाएगी पूजा -
Hal Shashti 2026 Wishes: मां की ममता...ललही छठ पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, 4 या 5 सितंबर? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त -
Badshah Divorce: 5 महीने में ही टूट गई बादशाह की दूसरी शादी, ईशा रिखी संग तलाक का किया ऐलान
बिग बॉस 15 फेम तेजस्वी प्रकाश ग्लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा जेल और बेसन से करती हैं फेशियल
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस 15 फेम तेजस्वी प्रकाश अपने स्टाइलिश लुक के साथ साथ ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती है। तेजस्वी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। तेजस्वी अपनी स्किन पर कभी भी केमिकल का इस्तेमाल नहीं करती है। आप भी तेजस्वी के इस फेशियल टिप्स को फॉलो कर सकती है। चलिए जानते हैं फेशियल करने के लिए स्टेप बाय स्टेप तरीके।

फेशियल करने का तरीका
सामग्री
कॉफी, एलोवेरा जेल, ग्रेजुनेट चीनी, कोकोनट ऑयल, कैस्टर ऑयल, बेसन, दही, वाइप नैपकिन और स्टीमर
विधि
स्टेप 01- फेशियल करने के लिए सबसे पहले स्किन को क्लीन की जाती है। क्लींजिंग करने से चेहरे पर लगा मेकअप, गंदगी साफ हो जाती है। चेहरे की क्लींजिंग करने के लिए नारियल तेल और केस्टर ऑयल तेल को मिलाकर चेहरे की मसाज करें। मसाज करने के बाद नैपकिन से चेहरा साफ कर लें।
स्टेप 02- क्लींजिंग के बाद चेहरे पर स्क्रब करें। स्क्रबिंग करने से चेहरे के पोर्स खुल जाते है। स्क्रबिंग करने से डेड स्किन सेल्स साफ हो जाती है। स्क्रब करने के लिए कॉफी में चीनी मिलाकर और नारियल तेल मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें। इस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं। 2 मिनट तक चेहरे पर स्क्रब करें और इसके बाद नेपकिन से चेहरा साफ कर लें।

स्टेप 03- फेशियल ग्लो के लिए स्टीमिंग बहुत जरुरी होती है। स्टीमिंग करने से डेड स्किन साफ हो जाती है। स्टीमिंग करने से चेहरे पर ग्लो आता है। ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए स्टीमर से 20 से 30 सेकेंड तक स्टीमिंग लें। इसके बाद नेपकिन से स्किन को साफ कर लें।
स्टेप 04- स्टीमिंग के बाद चेहरे पर फेस पैक लगाएं। फेस पैक लगाने से स्किन साफ, मुलायम और ग्लोइंग नजर आती है। फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।
स्टेप 05- फेस पैक लगाने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजिंग लगाएं। मॉइश्चराइजिंग करने के लिए एक्ट्रेस एलोवेरा का इस्तेमाल करती है। एलोवेरा जेल से चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications