Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
आर्टिफिशयल बिंदी लगाने से हो सकती है स्किन एलर्जी, इन असरदार उपाय का करें इस्तेमाल
बिंदी महिलाओं के लिए सुहाग का प्रतीक माना जाता है। लाल बिंदी के बिना विवाहित महिला का श्रृंगार अधूरा रहता है। महिलाएं ट्रेडिशनल लुक के साथ अक्सर बिंदी का इस्तेमाल करती हैं। अधिकतर सुहागन महिलाएं सारा दिन बिंदी लगाएं रहती है। जिसकी वजह से उनके माथे पर खुजली के साथ स्किन एलर्जी हो जाती है। आर्टिफिशयल बिंदी लगाने से माथे पर लाल निशान पड़ जाते है। चलिए जानते हैं बिंदी लगाने से क्यों होती है एलर्जी और इससे राहत पाने के उपाय ।

क्यों होती है बिंदी से एलर्जी
बिंदी से एलर्जी को डर्मेटाइटिस कहते है। बिंदी बनाने में पैरा टर्शियरी ब्यूटिल फिनॉल केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लंबे समय तक बिंदी लगाने से त्वचा डैमेज हो जाती है। महिलाएं अक्सर बिंदी एलर्जी के लक्षणों के अनदेखा कर देती हैं। वहीं स्किन एलर्जी होने के बाद भी बिंदी लगाती है। अगर बिंदी लगाने के बाद आपके माथे पर जलन, सूजन और खुजली होती है तो आप कुथ समय के लिए उस बिंदी का इस्तेमाल ना करें।

एलर्जी से राहत पाने के लिए कुमकुम का इस्तेमाल करें
पहले के समय महिलाएं बिंदी की जगह कुमकुम का इस्तेमाल करती है। कुमकुम में केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है जिससे स्किन को कोई नुकसान नहीं होगा।

ज्यादा चिपचिपी बिंदी का इस्तेमाल ना करें
बिंदी एलर्जी से बचन के लिए आप ज्यादा चिपचिपी बिंदी का इस्तेमाल ना करें। ज्यादा चिपचिपी बिंदी लगाने से माथे पर निशान पड़ सकते हैं। रात को हमेशा बिंदी उतारकर सोना चाहिए। रात को सोने से पहले बिंदी हटाएं और मॉइश्चराइजर लगाएं।

बिंदी एलर्जी से राहत पाने के लिए नारियल तेल
स्किन पर एलर्जी से राहत पाने के लिए नारियल तेल एकदम बेस्ट है। नारियल तेल का इस्तेमाल करने से स्किन की खुजली कम होती है। नारियल तेल लगाने से माथे पर पड़े सफेद और लाल निशान कम हो जाते हैं। रात को सोने से पहले आप अपने माथे पर नारियल तेल लगाएं। कुछ समय में आपको असर देखने को मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
