Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ग्लोइंग स्किन और घने बालों के लिए एरिका फर्नांडिस का ये है ब्यूटी सीक्रेट
पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर एरिका का खूबसूरत लुक वायरल रहता हैं। एरिका अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी नो मेकअप फोटो शेयर करती हैं।

बिना मेकअप में भी एरिका गजब की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं कोरोना वायरस की बीच एरिका अपने सोशल मीडिया पर अपनी कई बिना मेकअप वाली फोटो शेयर कर चुकी हैं। एरिका के फैंस उनकी ग्लोइंग और चमकदार स्किन को काफी पसंद कर रह हैं। चलिए जानते है एरिका की ग्लोइंग स्किन के पीछ का राज

पानी
एरिका फर्नांडिस चेहरे को चमकदार बनाए रखने के खूब सारा पानी पीती हैं। दिनभर में लगभग 3 लीटर पानी पीती हैं। एरिका सुबह खाली पेट गर्म पानी पीती हैं। वह गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीती हैं। एरिका का कहना है कि पानी से पीने स्किन हाईड्रेट रहती हैं। जिसकी वजह से स्किन पर ग्लो देखने को मिलता है कि अगर आप भी एरिका की तरह चमकदार स्किन चाहते है तो खूब सारा पानी पीना शुरु कर दें।

मेकअप
एरिका को अपने काम की वजह से काफी देर तक मेकअप में रहना पड़ता है लेकिन वह जब भी घर होती है तो अपने चेहरे पर मेकअप नहीं लगाती है। घर पर वह बिना मेकअप के रहती हैं। बिना मेकअप से स्किन को सांस लेने का मौका मिलता है। इसके साथ ही चेहरे का नैचुरल ग्लो बना रहता है।

हेल्दी डाइट
एरिका अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। एरिका अपनी डाइट को काफी ध्यान रखती हैं। वह हेल्दी डाइट लेती है, खाने में दाल, रोटी, हरी सब्जियां, दही, फल आदि का सेवन करती हैं। एरिका खुद भी फिट है और अपने फैंस को भी फिट रहने की सलाह देती हैं।

योग और वर्कआउट
योग और वर्कआउट करने से ना केवल अपना शरीर सही रहता है बल्कि आपकी स्किन के लिए भी योग और वर्कआउट काफी जरुरी होता हैं। एरिका रोजाना योग और जिम करती हैं। वहीं कोरोना वायरस के दौरान एरिका घर पर ही योग करती हैं।

घरेलू नुस्खे
एरिका अपनी ग्लोइंग स्किन के नैचुरल चीजो का मास्क यूज करती हैं। चमकदार स्किन के लिए वह मलाई का यूज करती हैं। एरिका अपने चेहरे फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में दूध मिलाती है। इसके बाद वह इसमें टमाटर का रस और नींबू का रस मिलाती है। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाती है। कुछ देर बाद पानी से मुंह धो लेती है। आप भी एरिका के इस फेस पैक का यूज कर सकते है।

बालों की मालिश
एरिका के फैंस उनके लुक के साथ साथ उनके सिल्की बालों को भी काफी पसंद करते है। एरिका अपने सिल्की बालों को लिए हफ्ते में दो बार बालों की मालिश करती हैं। इससे उनके बालों की चमक बनी रहती हैं। आप भी एरिका की तरह सिल्की बालों के लिए हफ्ते में दो बार बालों में ऑयल लगाना शुरु कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
