Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
रश्मि देसाई बेदाग और चमकदार स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं बेसन और गुलाब जल
रश्मि देसाई अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। रश्मि अपनी ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए जानी जाती हैं। रश्मि अक्सर नेचुरल लुक में नजर आती हैं। वह बिना मेकअप भी बेहद खूबसूरत लगती हैं।

रश्मि अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। रश्मि देसाई आज अपना 35 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स।

गुलाब जल
रश्मि देसाई अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए गुलाब जल से अपना चेहरा धोती हैं। गुलाब जल का इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार आता है। वहीं गुलाब जल का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए किया जाता हैं। गुलाब जल का इस्तेमाल करने से स्किन की गहराई से सफाई होती है।

पानी
नेचुरल ग्लो के लिए रश्मि देसाई दिन भर में 4 लीटर पानी पीती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि पानी पीने से चेहरे पर ग्लो आता हैं। रश्मि दिन की शुरुआत वार्म वॉटर से करती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए आप भी ज्यादा पानी पीना शुरु करें, इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएंगा साथ ही चेहरे क धाग धब्बे कम हो जाएंगे।

आठ घंटे की नींद
फ्रेश और ग्लोइंग स्किन के लिए रश्मि देसाई पूरी नींद लेती हैं। 8 घंटे की नींद लेने से चेहरा फ्रेश और चमकदार दिखता हैं। कई बार नींद ना लेने की वजह से चेहरे पर सूजन और डलनेस देखने को मिलती हैं।

सोने से मेकअप रिमूव करना
एक्ट्रेस रश्मि देसाई रात को सोने से पहले अपने चेहरे से मेकअप रिमूव करती हैं। मेकअप लगाकर सोने से स्किन को काफी नुकसान होता है। क्योंकि मेकअप की वजह से स्किन सांस नहीं ले पाती हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करना बहुत जरुरी होता है। हेल्दी स्किन के लिए रात को मेकअप रिमूव करके सोना चाहिए।

हेल्दी डाइट
त्वचा की देखभाल के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ साथ हेल्दी डाइट लेना भी जरुरी होता है। हेल्दी डाइट में आप फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। हरी सब्जियां और फलो का सेवन करने से स्किन पर चमक देखने को मिलती हैं।

दही और बेसन का फेस पैक
रश्मि अपनी त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। रश्मि चेहरे पर केमिकल का यूज नहीं करती हैं। रश्मि अपने चेहरे को बेसन और दही से साफ करती हैं। रश्मि अपने बालों का ध्यान रखने के लिए दही का इस्तेमाल करती हैं। वह बालों में दही और नारियल तेल से बालों की मसाज करती हैं इससे उनके बाल मुलायम और घने बने रहते हैं। आप भी बेदाग स्किन के लिए चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लाइट मेकअप
रश्मि देसाई को लाइट मेकअप करना पसंद है। रश्मि को मेकअप में सबसे ज्यादा काजल पसंद है। एक्ट्रेस अक्सर काजल का इस्तेमाल करती हैं। रश्मि चेहरे पर मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। इससे स्किन डैमेज नहीं होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
