Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
उबले आलू से मिलेगी चमकदार और ग्लोइंग स्किन, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
जवां और खूबसूरत स्किन के लिए महिलाएं आलू का इस्तेमाल करती हैं। आलू का रस आंखों के डार्क सर्कल को हटाने के लिए काफी मददगार होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं उबला हुआ आलू भी बहुत फायदेमंद होता है। उबले हुए आलू का फैस पैक त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। उबला हुआ आलू नेचुरल होता है जिससे स्किन पर इसका कोई भी नुकसान नहीं होता है। आलू के फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आलू फेस पैक बनाने का तरीका और इसके फायदे।

आलू फेस पैक बनाने का तरीका
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू लें, नींबू, दही और शहद लें। आलू के साथ नींबू, दही और शहद मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छे से लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। 15 मिनट बाद साफ पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।
आलू फेस पैक के फायदे
उबले आलू के फेस पैक का इस्तेमाल कर त्वचा की रंगत को साफ किया जा सकता है। इस फेस पैक का इस्तेमाल कर चेहरे की टैन को भी खत्म किया जा सकता है। अगर आप पिंपल और एक्ने से परेशान है तो ये फैस पैक आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। आलू का फेस पैक लगाने से चेहरे पर कसाव आता है साथ ही चेहरे की झुर्रियां कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
