Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
दीपिका पादुकोण ने खोला अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, चमकदार त्वाचा के लिए करती हैं ये काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। दीपिका पादुकोण के फैशन सेंस और खूबसूरती के कई दिवाने हैं। उनकी खूबसूरती के आगे बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस भी फेल हैं। वो जिस प्रोग्राम या शो में जाती हैं, वहां छा जाती हैं। लेकिन फिल्मों की शूटिंग के बाद भी दीपिका पादुकोण खुद को काफी फिट रख लेती हैं। इतने बिजी शेड्यूल के बाद उनका सोने उठने का कोई फिक्स समय नहीं होता। जिसका असर उनकी आंखों पर ज्यादा पड़ता है। ऐसे में आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होना आम बात होती हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण घरेलू तरीकों से अपने स्किन का ख्याल रखती हैं। आइए आपको बताते हैं कि दीपिका पादुकोण किस तरह अपने स्किन का ध्यान रखती हैं।

सोने से पहले उतार दें मेकअप
दीपिका पादुकोण सोने से पहल अपना मेकअप रिमुव जरूर करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने बताया कि वो सोने जाने से पहले अपना मेकअप हटा देती हैं और अपनी स्किन को क्लिन करती हैं। चाहे वो अपने काम से कितना ही क्यों ना थकी हो लेकिन मेकअप रिमूव किए बिना वो सोती नहीं हैं। जिस कारण उनकी स्किन इतनी हेल्थी रहती हैं, और ग्लो करती है। रात को सोने से पहले आपके फेस पर लगे मेकअप आपके पोर्स को बंद कर सकता है। जिसकी वजह से आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। आपके फेस पर ब्रेकआउट, फाइन लाइन्स और झुर्रियां पड़ सकती हैं।

अपने फेस को एक्सफोलिएट, क्लीन और हाइड्रेट करें
अपने स्किनकेयर रूटीन में दीपिका पादुकोण एक्सफोलिएटिंग, क्लींजिंग और रिफिलिंग प्रोजक्ट्स का यूज करती हैं। वह अपनी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए सनस्क्रीन और नाइट क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। वह अपने फेस को डिटॉक्स करने के लिए क्ले मास्क भी यूज करती हैं। दीपिका पादुकोण के मुताबिक क्ले मास्क फेस के लिए काफी अच्छे से काम करता है और उनकी स्किन को सिर्फ 10 मिनट में फ्रेश, हेल्थ और हाइड्रेट करता है। इस बात की जानकारी उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाइंट पर शेयर की।

फिटनेस फॉर्मूला - वॉक
दीपिका पादुकोण अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी जितनी बार संभव हो पाता है, चलने की कोशिश करती हैं। दीपिका पादुकोण के मुताबिक अगर आपको एक्सरसाइज या योग करने का समय नहीं मिले तो जितना हो सके चलने की कोशिश करें। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। जिससे स्किन हेल्थी रहती है। लेकिन एक्सरसाइज के दौरान अगर आप मेकअप कैरी करेंगे तो इस समय होने वाला पसीना आपकी स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है।

होठों और बालों पर लगाए नारियल का तेल
दीपिका पादुकोण अपने बालों से लेकर होठों तक का बहुत ध्यान रखती हैं। इसके लिए वो नारियल के तेल का यूज करती हैं। वह नारियल तेल को अपने रूखे बालों के लिए हेयर मास्क, ड्राई लिप पर लिप बाम और यहां तक कि मेकअप रिमूवर के रूप में भी इस्तेमाल करती हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
