Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Bridal Skincare in Winter: ब्राइड-टू-बी विंटर वेडिंग सीजन में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल

वेडिंग सीजन के शुरू होने के साथ सर्दी का मौसम भी आ गया है। अगर आप इस समय शादी करने जा रही हैं, तो आपके मन में क्या क्या बाते चल रही होंगी हम समझ सकते हैं। इस समय आपको सबसे ज्यादा अपने स्किन को लेकर चिंता सता रही होगी। क्योकि एक दुल्हन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। सर्दी का मौसम अपने साथ ड्राई स्किन, बेजान बाल और फटे होंठ जैसी समस्याएं लेकर आता है। इसी समय सही ब्राइडल मेकअप करवाना बहुत जरूरी हो जाता है। ड्राई स्किन सर्दियों में ब्राइड्स की सुंदरता में खलल डालने वाली सबसे बड़ी ब्यूटी डिजास्टर में से एक है। लेकिन स्किन की सही देखभाल के साथ आप अपनी स्किन की अच्छे से केयर कर सकती हैं। आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप घर में ही अपनी स्किन की सही देखभाल कर पाएंगी।

नए स्किन केयर रूटीन को करें इग्नोर
सर्दियों के मौसम में अगर आपकी शादी होने वाली है तो इस समय आप नया स्किन केयर रूटीन ट्राई करने से बचें। ऐसा करने से आप अपनी स्किन पर किसी तरह का भी इन्फेक्शन होने से रोक सकते हैं।

एसेंशियल ऑयल का करें यूज
सर्दी के मौसम में अपनी स्किन पर फेशियल ऑयल जरूर लगाएं। क्योकि ये आपके स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कोल्ड-प्रेस्ड आवश्यक तेलों का यूज करने से आपको नमी में लॉक करने और यहां तक कि आपकी स्किन को फिर से भरने में मदद करता है। ऐसा फेशियल ऑयल चुनें जो आपकी स्किन के लिए अच्छा हो। फेशियल ऑयल के बारे में एक बात फायदेमंद है कि यह हल्का होता है और आपकी स्किन को चिकनाहट से दूर रखता है।

डाइट में शामिल करें हेल्दी फूड
हरी सब्जियों और फाइबर खाद्य पदार्थों से भरपूर डाइट खाएं। ये खाद्य पदार्थ आपकी स्किन पर ग्लो बनाएं रखने में मदद करते हैं। अगर आप हेल्दी खाएंगे तो परेशानी की कोई बात नहीं होगी। एक हेल्थी और संतुलित आहार आपको सुंदर दिखने वाली स्किन देने में मदद करता है।

खुद को करें हाइड्रेट
ड्राई स्किन आमतौर पर शरीर में पानी की कमी के कारण होती है। जो आपके स्किन पर साफ नजर आती है। पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन आपके स्किन के लिए भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना अच्छा होता है। सर्दियों में अच्छी मात्रा में पानी पीने से दुल्हनों की ड्राई स्किन नहीं होती। स्किन पर ग्लो बना रहता है।

पहले ही करें मेकअप का फैसला
किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए अपने मेकअप से पहले अपनी मेकअप आर्टिस्ट से जरूर मिले। और उनसे अपने मेकअप लुक को लेकर चर्चा करें। और हो सके तो एक मेकअप टेस्ट जरूर करवाएं, ताकि आपके आउटफिट के साथ आपका मेकअप कैसा लगेगा इसका आपको पता चल सकें।



Click it and Unblock the Notifications
