Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्किन की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए यूं करें कैक्टस का इस्तेमाल
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कैक्टस से स्किन को होने वाले कुछ बेहतरीन बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे-

टैनिंग को करें रिमूव
समर्स में स्किन टैनिंग होना आम बात है। लेकिन इस टैनिंग को रिमूव करने में कैक्टस आपकी मदद कर सकता है। बस कैक्टस जेल या जूस को अपनी स्किन पर लगाएं। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और एंटीऑक्सिडेंट स्किन को यूवी डैमेज से बचाता है। इतना ही नहीं, अगर इसके जेल को स्किन पर लगाया जाए तो इससे स्किन को डी-टैन करने में भी मदद मिलती है।

पिंपल्स से मिलेगी निजात
गर्मी के दिनों में ब्रेकआउट्स व एक्ने की समस्या काफी हद तक बढ़ जाती है। ऐसे में कैक्टस का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है। दरअसल, कैक्टस ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया के कारण होने वाले एक्ने से निजात दिलाते हैं। कैक्टस ऑयल आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगा। बस आपको इतना करना है कि आप इसकी कुछ बूंदों को अपनी स्किन पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको रिजल्ट नजर आने लगेगा।

स्किन को बनाएं यूथफुल
अगर आप बढ़ती उम्र के संकेतों को अपनी स्किन से दूर रखना चाहते हैं तो ऐसे में कैक्टस को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं। आपको बस इतना करना है कि कैक्टस सीड आयल को एक कटोरी में लें और एक कॉटन पैड को उसमें डिप करके अपने क्लीन फेस पर उसे लगाएं। कैक्टस में पाई जाने वाली एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करेंगी।

रूखी त्वचा के लिए लाभदायक
कैक्टस ऑयल सिर्फ एक्ने प्रोन स्किन के लिए ही अच्छा नहीं है, बल्कि यह रूखी स्किन को भी लाभ पहुंचाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप बस एक कैक्टस को काट लें। हालांकि, इस दौरान थोड़ा सावधान रहें क्योंकि इसमें कांटे होते हैं। अब इसका जेल निकाल लें और इसे अपनी स्किन पर अप्लाई करें। यह आपकी स्किन को अतिरिक्त मॉइश्चर प्रदान करेगा और रूखी स्किन की समस्याओं से भी निजात दिलाएगा। आप चाहें तो इस जेल को अपने चेहरे के साथ-साथ रूखे बालों पर भी अप्लाई कर सकते हैं। यह सूखे बालों को हाइड्रेशन प्रदान करेगा और उन्हें अधिक स्मूद व शाइनी बनाएगा।

नहीं होगी डल स्किन की समस्या
अगर आप अपनी डल स्किन से परेशान है तो ऐसे में आपको अपने चेहरे पर कैक्टस का फेस मास्क लगाना चाहिए। इस मास्क को तैयार करने के लिए बस एक बाउल में एक बड़ा चम्मच कैक्टस जेल, एक बड़ा चम्मच शहद, एक चम्मच नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच एलोवेरा लें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें और अपने फेस को क्लीन करके उस पर यह मास्क लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, चेहरे को वॉश कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
