Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Beauty Tips: ट्रैवलिंग के दौरान इन ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स को जरूर करें कैरी

छोटी से लेकर बड़ी हर तरह की यात्रा आपके लिए तनावपूर्ण हो सकती है। कई बार ट्रेवल के कारण होने वाला तनाव आपके बॉडी बेलेंस को भी बिगाड़ सकता है, खासकर आपके स्किन पर इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है। प्लेन से ट्रेवल करने की बात हो या फिर कार से लंबा सफर करने की बात हो, हम अपनी पैकिंग से लेकर हर चीज की प्लेनिंग अच्छे से करते हैं। लेकिन अक्सर हम सफर के दौरान अपने स्किन केयर के बारे में भूल ही जाते हैं। लेकिन एक छोटी सी प्लानिंग के साथ आप ट्रैवलिंग में भी अपनी स्किन का अच्छे से ख्याल रख सकते हैं। जब आप ट्रेवल करते हैं, तो आपका स्किन केयर रूटीन पीछे छूट जाता है। इस दौरान आप अलग-अलग मौसम और प्रदूषण के संपर्क में आते हैं। कई तरह के जंक फूड्स खाते हैं, जो आपकी स्किन के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकती है। ऐसे में किसी भी तरह के ट्रेवल पर जाने से पहले अपने ब्यूटकेयर रूटीन के लिए इन चीजों को अपने साथ जरूर कैरी करें।
1. फेशियल वाइप्स
अगर आप रास्ते के लिए फेश वॉश अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं, या फिर रास्ते में फेश वॉश करने से बचना चाहते हैं। तो आप फेशियल वाइप्स अपने साथ कैरी कर सकते हैं। आप इन्हें अपने मेकअप पाउच में रख सकते हैं। इन फेस वाइप्स का उपयोग आप प्लेन, कार, बास, ट्रेन किसी भी तरह के ट्रेवल के दौरान कर सकते हैं। ये आपके स्किन पर जमी डस्ट को क्लीन कर आपको एक फ्रेश लुक देने में मदद करता है।
2. फेशियल मिस्ट स्प्रे
वीकेंड ट्रिप की बात हो, या फिर लंबी छुट्टी की, फेशियल मिस्ट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसलिए आप अपने साथ फेशियल मिस्ट स्प्रे कैरी करना कभी न भूलें। ये आपकी स्किन को फ्रेशनेस देने में मदद करता है।
3. फेशियल क्लींजर
अक्सर जब हम एक या दो दिन के लिए ट्रेवल करते हैं, तो अपने स्किनकेयर के लिए क्या चीजे कैरी करें इसे लेकर बहुत कंफ्यूज रहते हैं। लेकिन आप अपने साथ फेशियल क्लीन्जर कैरी कर सकते हैं। ये आपके स्किन के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। ये आपकी स्किन से गंदगी, प्रदूषण को हटाने में मदद भी करता है।
4. मॉइस्चराइजर
ट्रैवलिंग के दौरान स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। जिसमें फेस मॉइस्चराइजर आपके लिए काफी हेल्प फूल साबित हो सकता है। मॉइस्चराइजर आपकी स्किन को हाइड्रेटे रखने में मदद करता है, जो आपको ड्राई स्किन से छुटकारा देने में मदद करता है।
5. आई क्रीम करें कैरी
ट्रैवलिंग के दौरान अक्सर आपकी आंखों में सूजन होने लगती है। जिसका बड़ा कारण थकान है। ऐसे में आप अपने साथ आई क्रीम जरूर कैरी करें। ट्रैवलिंग के दौरान आप अपनी आंखों के नीचे आई क्रीम लगाना न भूले। ऐसा करने से आपकी आंखे फ्रेश दिखेंगी और थकान भी कम होगा।



Click it and Unblock the Notifications
