Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे पर बार बार पिंपल क्यों आते हैं, मुंहासो को इन तरीके से करें अलविदा
लड़का हो या लड़की हर कोई चेहरे और माथे पर पिंपल की वजह से काफी परेशान रहते हैं। चेहरे पर मुंहासे आना बहुत समान्य परेशानी है, लेकिन इन मुंहासे की वजह से चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती है। मुंहासे की वजह से लोग पार्टी में जाने से घबराते है या फिर कही बाहर जाने से पहले मुंहासे को छिपाने की कोशिश करते हैं। हर कई मुंहासों का जल्द जल्द इलाज करवाना चाहते हैं। कई बार इलाज करवाने के बाद चेहरे से सारे मुंहासे हट जाते है स्किन क्लीन हो जाती है लेकिन फिर कुछ समय बाद पिंपल दोबारा हो जाता हैं। वहीं कुछ लोगों के स्किन पर मुंहासे बार बार हो जाते है, ऐसे में मुंहासे ठीक करने में बहुत परेशानी होती हैं। चलिए पहले जानते है कि बार बार पिपंल होने के कारण

हमारी स्किन से नेचुरल तेल निकलता है जिसे सीबम कहा जाता है। सीबम की वजह से हमारी स्किन मॉश्चराइज रहती हैं। कई बार सीबम ज्यादा निकलने की वजह से भी चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। क्योंकि ज्यादा सीबम निकलने की वजह से स्किन के छिद्र बंद हो जाते है जिसके कारण चेहरे पर पिंपल हो जाता है।

ज्यादा मेकअप
कुछ महिलाएं ज्यादा मेकअप करती है जिसकी वजह से स्किन पर दाने और मुंहासे निकल जाते हैं। वहीं कुछ महिलाए रात को मेकअप लगाकर सो जाती है जिसकी वजह से पोर्स बंद हो जाते है और चेहरे पर मुंहासे निकल जाते है। चेहरे पर मुंहासे कम करने के लिए कम से कम मेकअप का इस्तेमाल करें और रात को सोने से पहले मेकअप उतार लें।

तनाव
कई बार तनाव की वजह से भी चेहरे पर मुंहासे निकल जाते हैं। तनाव की वजह से चेहरे पर अधिक ऑयल आने लगता है जिसकी वजह से चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं। पोर्स बंद होने की वजह से चेहरे पर दाने और पिंपल निकल जाते हैं।

पिंपल आने के कारण
पिंपल चेहरे पर जमा गंदगी की वजह से हो जाते है। मुंहासे की आने का सबसे बड़ा कारण है त्वचा की देखभाल ना करना। लड़के और लड़किया अपने चेहरे की देखभाल नहीं करते है जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल आ जाते है।

मुंहासों को कहें अलविदा
पिंपल की परेशानी से बचने के लिए चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। चेहरे को हफ्ते में एक बार स्क्रब और क्लिंजर जरुर करना चाहिए। ऑयली स्किन वालों को ऑयल फ्री शैंपू और फेसवॉश का यूज करना चाहिए। चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए 6 से 8 घंटे की नीद जरुर लेनी चाहिए। योग और जिम करने के बाद चेहरे को अच्छे से साफ करना चाहिए। रात को सोने से पहले मेकअप को जरुर रिमूव करना चाहिए। वहीं अपनी डाइट पर भी ध्यान दें। कई बार हेल्दी डाइट ना लेने की वजह से भी चेहरे पर दाने हो जाते हैं। अगर आप हेल्दी डाइट लेंगे तो चेहरे पर दानो और मुंहासे की परेशानी नहीं होगी। ऑयली स्किन वालों को मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करना चाहिए। वहीं चेहरे की सफाई करने के लुए गुलाब जल का प्रयोग कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
