Latest Updates
-
Summer Special Tinda Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं होटल जैसी स्वादिष्ट सब्जी -
आईटी मैनेजर की लाखों की नौकरी छोड़ थामा ऑटो का हैंडल, इस महिला की अनोखी कहानी जीत रही दिल -
Maghi Special Bihar Tilkut Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा और स्वादिष्ट तिलकुट -
Summer Hair Care: गर्मियों में बालों के लिए बेस्ट 5 हल्के तेल, बिना चिपचिपाहट के मिलेंगे लंबे और मजबूत बाल -
Japan Mango Ban: जापान में सबसे ज्यादा कौन सा आम खाया जाता है? 20 साल बाद भारतीय आमों पर लगाया प्रतिबंध -
Restaurant Style Jeera Aloo Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा और कुरकुरा जीरा आलू -
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद -
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य
छठ पूजा के दौरान फ्रेश स्किन के लिए अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स, ऐसे करें त्वचा की देखभाल
बिहार- झारखंड समेत उत्तर भारत में छठ पूजा की रौनक देखने को मिलती है। छठ पूजा की तैयारियां दिवाली के बाद से ही शुरु हो जाती है। छठ पूजा के दौरान लिए महिलाएं प्रसाद बनाने में बिजी रहती है। छठ पूजा की तैयारियां करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ती है, इस भागदौड़ स्किन डल और बेजान हो जाती है। रफ और डल स्किन की वजह से चेहरे के ग्लो कम हो जाता है।

छठ घाट पर स्टनिंग और खूबसूरत लुक के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आपकी स्किन फ्रेश नजर आएंगी। चलिए जानते हैं छठ के दौरान कैसे रखें त्वचा की देखभाल।

स्किन केयर का पहला दिन
फ्रेश स्किन के लिए आपकों अपनी त्वचा की चार दिन देखभाल करने की जरुरत है। चार दिन त्वचा की देखभाल करने के बाद आपकी त्वचा ग्लोइंग और जवां नजर आएंगी। पहले दिन त्वचा की देखभाल के लिए एक तौलिया लें उसे गर्म पानी भिगोकर निचोड़ लें। इसके बाद इस तौलिए को चेहरे पर लगाएं। ऐसा दो से तीन बार करें। इससे आपकी स्किन के पोर्स खुल जाएंगे। इसके बाद स्क्रब करनें स्क्रब करने के बाद फेस मास्क लगाएं। आप चेहरे पर पपीते का फेस मास्क लगा सकते हैं। पपीता त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

दूसरे दिन स्किन केयर टिप्स
त्वचा की देखभाल दूसरे दिन आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। दूसरे दिन आप अपनी आंखों का ध्यान रखें। आप आंखों में ठंडे पानी की छीटें मारें। इसके अलावा आप आंखों पर ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तीसरे दिन त्वचा की देखभाल
छठ पूजा के दौराम मौसम काफी ठंडा होता है। इस मौसम में स्किन काफी ड्राई और रफ हो जाती हैं। छठ पूजा के दौरान मुलायम स्किन के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध में लैक्टिक एसिड होता है जिससे चेहरे पर चमक आती है। एक कटोरी में दूध लें कॉटन की मदद से दूध को चेहरे पर लगाएं। फिर दूध सूखने के बाद फिर से चेहरे पर दूध लगाएं। ऐसा तब तक करें जब तक कटोरी का दूध आप चेहरे पर नहीं लगाते हैं। उनके बाद अपना चेहरा धो लें। आपकों अपना चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग फील होगा।

चौथा दिन स्किन केयर टिप्स
स्किन की देखभाल के लिए आप चौथे दिन होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल करें। होममेड फेस मास्क के लिए आप खीरे का या फिर शहद का फेस मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे का मास्क बनाने के लिए खीरे का रस लें इसके बाद इसमें दही मिलाकर लें। इसके बाद चेहरे पर मास्क लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications