Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
चेहरे के अनचाहे बालो को हटाने के लिए इस्तेमाल करें चिरौंजी फेस मास्क
चेहरे पर अनचाहे बाल किसी भी महिला की खूबसूरती को खराब कर सकती है। चेहरे के अनचाहे बालों को वैक्सिंग से दूर किया जा सकता है। चेहरे पर वैक्स करना काफी दर्दनाक होता है। वहीं चेहरे के बाल हटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। चेहरे के अनचाहे बालों क हटाने के लिए इन नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं। घरेलू चीजों का इस्तेमाल करने से चेहरे पर साइड इफेक्ट नहीं होता है साथ ही स्किन चमकदार ग्लोइंग हो जाती है। अनचाहे बालों को हटाने के लिए चिरौंजी काफी असरदार है। चलिए जानते हैं चिरौंजी से फैस पैक बनाने का तरीका।

चिरौंजी फेस पैक बनाने का तरीका
12 दानें चिरौंजी के दाने लें, 2 से 3 चम्मच दूध और चुटकी भर हल्दी लें। चिरौंजी फेस पैक बनाने के लिए रातभर दूध में चिरौंजी को भिगोकर रखें। अगले दिन चिरौंजी फूल जाएं तो इसे अच्छे से पीसकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें। इसमें चुटकीभर हल्दी डालकर अच्छे मिक्स करें।

इस तरह लगाएं फेस मास्क
तैयार चिरौंजी के पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। फेस पैक सूख जाए इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे की स्क्रब करें। इस तरह चहरे के अनचाहे बालों को निकाला जा सकता हैं। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
