Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Skin Care: अपने स्किन टाइप के मुताबिक चुनें फेसवॉश

सोशल मीडिया पर इतने सारे इनफ्लूसर आपको बहत प्रभावित करते हैं। क्योकि इनकी वीडियोज और आर्टिकल्स पर आप दिल से विश्वास करते हैं। उनके बताए गए स्किनकेयर टिप्स को आप फॉलो भी करते हैं, अपनी स्किन को चमकदार और सॉफ्ट बनाने के लिए। ऐसे में अगर आप अपनी स्किन की देखभाल करना अभी शुरू ही किया है, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। अपनी स्किन का ख्याल रखने में सबसे पहले और सबसे ज्यादा फेस क्लिनजींग आपके लिए जरूरी है। आइए स्किन टाइप के मुताबिक जानें आपके लिए फेस क्लिनजिंग का परफेक्ट तरीका है।
अपने स्किन टाइप के मुताबिक चुनें फेसवॉश-
ऑयली स्किन के लिए फेसवॉश
ऑयली स्किन वाली महिलाएं अपने स्किन के लिए फोमिंग आधारित क्लीन्ज़र ही चुनें। अगर क्लीन्ज़र में पहले से ही एक मॉइस्चराइज़र शामिल है, तो अलग से आप किसी भी मॉइस्चराइज़र का यूज ना करें। जेल-आधारित सनस्क्रीन का यूज करें। क्योंकि मुंहासे की दवा संवेदनशीलता का कारण बनती हैं। सनस्क्रीन मुंहासों के निशान से होने वाले पिगमेंटेशन को रोकने में भी मदद करता है।
ड्राई स्किन के लिए फेसवॉश
ड्राई स्किन वाली महिलाएं अपने लिए झाग रहित, क्रीम या तरल मॉइस्चराइजिंग फेस वॉश का यूज करें। क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर भी आपके लिए अच्छा विकल्प है। आप चाहे तो क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन भी साथ में यूज- कर सकती हैं।
ऐसे साफ करें अपना चेहरा
- अपने चेहरे को साफ करने के लिए सबसे पहले आप गुनगुने पानी का यूज करें। गर्म पानी आपकी स्किन को प्रोटेक्टिव लिपिड को दूर कर सकता है। जिसके कारण आपकी स्किन ड्राई और इचिंग वाली हो जाती है।
- अपने चेहरे को साफ करने के लिए क्लिन टॉवल का ही यूज करें। किसी का भी यूज किया हुआ हैंकी या टॉवल यूज करने से बचे।
- दिन में ज्यादा से ज्यादा सिर्फ दो बार ही अपने चेहरे को पानी से साफ करें। ज्यादा बार क्लिन करना भी आपकी स्किन के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।
- रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव कर अपने फेस को अच्छे से पानी से जरूर साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
