Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एंटी एजिंग के साथ स्किन को हाइड्रेट करती है Cica जड़ी बूटी, जानिए इसके स्किन बेनिफिट्स

सेंटेला एशियाटिका, एक औषधीय जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग सदियों से आयुर्वेदिक और चीनी चिकित्सा के लिए किया जा रहा है। लेकिन ब्यूटी के लिए इस जड़ी बूटी को Cica के नाम से जाना जाता है, जिसे टाइगर ग्रास और गोटू कोला के रूप में भी जाना जाता है। Cica का इस्तेमाल अक्सर स्किन केयर प्रोडक्ट्स बनाने के लिए किया जाता है। खासकर सेंसिटीव या चिड़चिड़ी स्किन को रिपेयर करने वाले और स्किन पर होने वाली सूजन को रिलेक्स करने में मददगार है। स्किन की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को भी कम करने में मदद कर सकता है। Cica अक्सर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स जैसे सीरम, टोनर और क्रीम में अर्क या तेल के रूप में शामिल किया जाता है।

1. हाइड्रेट और मॉइस्चराइज
सीका में प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज़ करने में मदद कर सकते हैं। यह ड्राई या डिहाइड्रेट स्किन वाले लोगों के लिए खासकर फायदेमंद हो सकता है।

2. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
सीका में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो चिड़चिड़ी या सूजन वाली स्किन को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। यह संवेदनशील या मुहांसे वाली स्किन वालों के लिए एक बेहतरीन सामग्री बन सकती है।

3. कोलेजन उत्पादन को देती है बढ़ावा
ऐसा माना जाता है कि सीका कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है जो स्किन में सुधार करने के साथ फाइन लाइन्स और झुर्रियों की को कम करने में मदद करती है।

4. रेडनेस को कम करने में मददगार
सीका स्किन के रेडनेस को शांत करने और स्किन की टोन को भी सुधारने की क्षमता होती है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है जो स्किन से संबंधित किसी तरहे की बीमारी से ग्रसित हैं, क्योंकि इसके इस्तेमाल से आपके स्किन की रेडनेस को कम किया जा सकता है।

5. स्किन इंफेक्शन से रखें दूर
सीका आपकी स्किन को पर्यावरणीय तनाव और प्रदूषकों से बचाने में मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल से आपके स्किन को इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।

6. घाव भरने में फायदेमंद
सीका के इस्तेमाल से आपके स्किन पर होने वाले घाव जल्दी भर सकते हैं। यह आपके डैमेज स्किन को तेजी से रिपेयर करने का काम करती है।



Click it and Unblock the Notifications
