Latest Updates
-
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
जवां और सुंदर दिखने के लिए इन आदतों पर लगाएं लगाम- फिर देखें रिजल्ट
सुंदर दिखाना हर किसी की चाहत होती हैं। सुंदर दिखने के लिए लोग पार्लर और घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल करते हैं। महिलाएं सुंदर दिखने के लिए अक्सर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती है इसके बाद भी निखार आने के बदले चेहरे पर दाने हो जाते हैं।

वहीं कुछ लोग अपने दैनिक कार्य में गलत आदतों की वजह से अपनी सुंदरता को नुकसान पहुंचाते हैं। किसी भी महिलाएं की सुंदरता केवल चेहरे नहीं होती है बल्कि बालों और दांतों से भी होती हैं। चलिए जानतें है कि वो कौन सी गलत आदते हैं जिसकी वजह से सुंदरता में लगता है ग्रहण

वैक्सिंग के बाद पेडिक्योर
वैक्सिंग और पेडिक्योर एक साथ नहीं करवाना चाहिए। या फिर वैक्सिंग के बाद पेडीक्योर करवाने से पैरों में संक्रमण का खतरा बना रहता हैं। पेडिक्योर और वैक्सिंग के बीच कम से कम एक दिन का गैप होना चाहिए। नाखूनों की सफाई करते समय क्यूटिकल्स नहीं काटने चाहिए, इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है।

कॉफी पीना
ज्यादा चाय और कॉफी पीने से दांत पीले हो जाते है। कॉफी पीने के बाद दांतो को साफ करना चाहिए। कॉफी या फिर चाय पीने के एकदम बाद दांतो को साफ नहीं करना चाहिए, कॉफी और चाय पीने के 1 घंटे के बाद दांतों को साफ करना एक अच्छी आदत है। ऐसा करने से दांत पीले नहीं होंगे। बता दें कि चाय या कॉफी पीने के एकदम बाद दांत साफ करने से दांतों का इनेमल कमजोर हो जाता है।

ज्यादा शैंपू
हेल्दी और सिल्की बालों के लिए शैंपू करना काफी अच्छा माना जाता हैं। लेकिन कई बार ज्यादा शैंपू करने की वजह से भी बालों को काफी नुकसान हो जाता है। ज्यादा शैंपू करने से बालों रुखे और बेजान हो जाते हैं। जिन लोगों के स्कैल्प रुखी होती है उन्हें वीक में केवल एक बार ही हेयर वॉश करना चाहिए। वहीं जिन लोगों की स्कैल्प ऑयली है उन्हें वीक में दो और तीन बार हेयर वॉश करना चाहिए, उससे ज्यादा नहीं।

रेजर न बदलना
जो लोग एक ही रेजर से रोज रोज शेव करते हैं। एक ही रेजर का ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन पर इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं किसी भी रेजर का इस्तेमाल 5 से 6 बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए। 5 से 6 से ज्यादा बार रेजर का इस्तेमाल करने के बाद रेजर को बदल देना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications