Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
वर्क फ्रॉम होम के दौरान भी बरतें सावधानी, पार्लर से नहीं घरेलू तरीकों से रखें स्किन का ख्याल
कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा हैं। भारत में भी कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा हैं। भारत में कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी जा रही हैं। ताकि लोग भीडभाड़ वाले जगह में जाने से बचे और घर में रहकर ही काम करें। वहीं घर में रखकर आप अपनी स्किन केयर कर सकती हैं।

वर्क फ्रॉम होम में पार्लर और घर से बाहर जानें का प्लान बना रही हैं तो आप उसे कैंसिल कर दें। पार्लर में जानें के बदले घर में भी घेरलू तरीके से अपने चेहरे का ध्यान रखें। रोज रोज ऑफिस जाने से स्किन डल हो जाती हैं। ऐसे में जब घर पर रहने का मौका मिला है तो अपने चेहरे पर निखार और ग्लो ला सकते हैं। चलिए जानते हैं वर्क फ्रॉम होम में कैसे स्किन की देखभाल कर सकते हैं।

ऐलोवेरा
ऐलोवेरा स्किन के ग्लो के लिए बहुत ही लाभदायक हैं। ऐलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। जो कि स्किन के दाग धब्बे दूर करने में मदद करते हैं। ऐलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से फ्लोलेस लुक आता है।

दही और बेसन
घर में दही और बेसन आसानी से मिल जाता हैं। ऐसे में वर्क फ्रॉम होम के दौरान आप रोज दही और बेसन का पैक चेहरे पर लगा सकती हैं। दही और बेसन को एक साथ मिलाकर लगाने से चेहरे पर ग्लो आ जाएगा। दही स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करती हैं। वहीं बेसन चेहरे पर निखार लाती हैं।

कच्चा दूध
कच्चा दूध के इस्तेमाल करने से चेहरे की डलनेस कम हो जाती हैं। कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने से चेहरा खिला खिला रहता है। कच्चें दूध में कॉटन की मदद से चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं। कच्चा दूध लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने से चेहरे की गंदगी बाहर निकल जाएगी।

कॉफी
वर्क फ्रॉम होम में कॉफी से स्क्रब करने से चेहरे खिला खिला हो जाएगा। कॉफी को पानी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने से स्किन साफ हो जाएगी।

मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी चेहरे के ग्लो के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। मुल्तानी मिट्टी पैक के साथ दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे के दाग धब्बें में कमी आएंगी। मुल्तानी मिट्टी से फेस मुलायम भी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications