Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
डेड स्किन, ब्लैक हेड्स हटाने के लिए जीरे का भाप असरदार- पढ़ें फायदें
ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं अक्सर भाप लेती हैं। भाप लेने से स्किन सॉफ्ट हो जाती है साथ ही स्किन की गंदगी भी दूर हो जाती है। स्टीमिंग लेने से चेहरे पर पसीना आता है जिससे चेहरे के स्किन पोर्स खुल जाते है जिससे डेड सेल्स बाहर निकल जाते है। ऐसे में आज हम जीरे के भाप के बारे में बात करेंगे, कैसे तरह जीरे के भाप से ना केवल ग्लोइंग स्किन मिलेगी बल्किन हार्मोनल एक्ने से भी छुटकारा मिलेगा।

हार्मोनल एक्ने चेहरे पर वह मुंहासे है जो शरीर में हार्मोन के उतार चढ़ाव की वजह से हो जाते है। हार्मोनल एक्ने अक्सर बच्चों और युवाओं को होते है। हार्मोनल चेंज की वजह से कई बार चेहरे पर जिद्दी एक्ने हो जाते है जो हटने का नाम नहीं लेते हैं। ऐसे में जीरे के भाप से हार्मोनल एक्ने को हटाया जा सकता है।

जीरे का भाप के फायदे
जीरे में पोटेशियम, कैल्शियम और मैगनीज पाया जाता है जो कि स्किन को जवां करने में मदद करता है। ऐसे में जीरे का भाप लेने से स्किन को सारे पोष्क तत्व मिल जाते हैं। जीरे के भाप से स्किन को पोषण के साथ साथ गलोइंग लुक भी मिलता है।

मुंहासे से निजात
मुंहासे और एक्ने से निजात पाने के लिए जीरे का भाप का प्रयोग काफी समय से होता आया है। चेहरे पर एक्ने सीबम बढ़ने के कारण भी होता है। सीबम बढ़ने की वजह से चेहरे पर अधिक गंदगी जमा हो जाती है जिससे पोर्स बंद हो जाते है, ऐसे में जीरे का भाप लेने से पोर्स खुल जाते है और जमा गंदगी साफ हो जाती है धीरे धीरे एक्ने भी कम हो जाते है।

जीरे के भाप बनाने की विधि
जीरे का भाप बनाने के लिए एक चम्मच जीरा ले। इसके बाद किसी बर्तन में आधा पानी भर के जीरे के साथ पानी को अच्छे से उबाल दें। बर्तन को प्लेट से ढंक दें और भाप बनने दें। लेकिन पानी को उतना ही गर्म करें जितना आपकी स्किन भाप की गर्मी झेल सकें। भाप वाले पानी को एक जगह रखें फिर मुंह को तौलिए से ढंक लें, धीरे धीरे भाप लें।

जीरे का स्क्रब
जीरे का स्क्रब चेहरे के एक्ने और पिंपल्स की पेरशानी को दूर कर सकता हैं। स्किन को क्लीन और ग्लोइंग बनाने के लिए जीरे का स्क्रब बहुत ही अच्छा विकल्प है। जीरे का स्क्रब बनाने के लिए 2 चम्मच पीसा हुआ जीरा लें, उसमें शहद और बादाम का तेल मिलाकर स्क्रब करें।



Click it and Unblock the Notifications
