Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बर्थडे स्पेशल: डेजी शाह ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाती हैं टमाटर और केले के छिलके, जानें ब्यूटी सीक्रेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर डेजी शाह अपनी ग्लोइंग और क्लीन स्किन के लिए जानी जाती है। डेजी की स्किन बिना मेकअप भी चमकदार नजर आती है। डेजी शाह अपनी त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती है। उनका कहना है कि त्वचा की देखभाल के लिए वह कम से कम केमिकल का इस्तेमाल करती है। डेजी शाह आज अपना 36 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। डेजी के जन्मदिन पर जानते उनके ब्यूटी सीक्रेट्स।

टमाटर और केले के छिलके
कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस डेजी शाह अपनी त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती है। डेजी ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए चेहरे पर टमाटर और केले के छिलके का इस्तेमाल करती है। डेजी शाह अपने चेहरे की टैन को हटाने के लिए टमाटर के रस और केले के छिलके का इस्तेमाल करती है। टमाटर स्किन पर नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। वहीं केले के छिलके स्किन को ब्राइट करने में मदद करते है।

पानी पीना
डेजी अपनी स्किन की चमक बनाएं रखने के लिए काफी पानी पीती है। डेजी का कहना है कि पानी पीने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। डेजी शाह दिनभर में 8 से 9 गिलास पानी पीती है। पानी पीने के अलावा डेजी शाह नारियल पानी और जूस का सेवन करती है।

मौसम के अनुसार चेंज करती है स्किन केयर रुटीन
डेजी शाह अपनी त्वचा की देखभाल के लिए मौसम के अनुसार स्किन केयर रुटीन को फॉलो करती है। डेजी शाह ने एक इंटरव्यू में बताया है कि जब उनकी स्किन ड्राई हो जाती है जो वह चेहरे पर रोज ऑयल यानी गुलाब के तेल का इस्तेमाल करती है। ज्यादा टाइम एसी में रहने की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में वह चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाती है। मॉइश्चराइजर लगाने से चेहरे की नेचुरल नमी बनी रहती है।

मेकअप रिमूव
डेजी शाह एक्ट्रेस है तो उन्हें शूटिंग के दौरान काफी समय तक चेहरे पर मेकअप रहता है। मेकअप प्रोडक्ट में काफी केमिकल होता है जिससे स्किन पर काफी असर पड़ता है। शूटिंग से घर आने के बाद एक्ट्रेस सबसे पहले अपना मेकअप रिमूव करती है। रात को सोने से पहले एक्ट्रेस अपना मेकअप रिमूव करती है। चेहरे पर टोनर लगाकर ही सोने जाती है। टोनर का इस्तेमाल करने से स्किन पर दाने और पिंपल नहीं होते है।

दिन की शुरुआत
डेजी शाह अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करती है। वहीं एक्ट्रेस चेहरे पर सुबह सुबह फेसवॉश का इस्तेमाल नहीं करती है। डेजी सबसे पहले चेहरे को नॉरमल ठंडे पानी से धोती है। ठंडे पानी का इस्तेमाल करने से स्किन पोर्स छोटे हो जाते है। इसके बाद एक्ट्रेस चेहरे पर वॉटर बेस्ट जेल मॉइश्चराइजर जेल लगाती है। मॉइश्चराइजर चेहरे को पोषण देता है।



Click it and Unblock the Notifications
