Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
दीपिका कक्कड़ ने चेहरे पर संतरा लगाने के बताए ब्यूटी बेनिफिट्स

हिंदी टेलीविजन के सीरियल ससुराल सिमर की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भले ही टेलीविजन की दुनिया से अपनी दूरी बना ली हो। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी बहुत अच्छी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होने यूट्यूब पर अपना एक चैनल भी बनाया है। जिसमें दीपिका कक्कड़ ने एक नया वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका ने अपना ब्यूटी सीक्रेट फैंस के साथ शेयर किया है। इस ब्लॉग में दीपिका अपने चेहरे पर संतरा लगाते नजर आ रही हैं।
वीडियो की शुरुआत में दीपिका कक्कड़ संतरा खाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ दीपिका ने ये भी कहा कि उन्हे मौसम वाले संतरे खाना बेहद पसंद है। एक संतरा आप पूरा खाओ और फिर आखिरी का टुकड़ा बचा लें। ताकि उसे आप अपने चेहरे पर लगा सकें। एक्ट्रेस ने बताया कि संतरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिसे वो अपने चेहरे पर लगाकर इस वीडियो में बताएंगी।
अपने इस वीडियो में दीपिका कक्कड़ ने आगे बताया कि आखिर में बचे हुए एक स्लाइस संतरे को अपने फेस पर अच्छे से 5 मिनट तक रब करें। जितना ज्यादा और अच्छे से आप इस संतरे के स्लाइस को अपने फेस पर रब करेंगे। उतना ज्यादा ही आपके चेहरे को इसका फायदा मिलेगा। संतरे को अपने चेहरे पर रब करने के बाद एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को साफ पानी से धो लिया। इसके बाद दीपिका ने अपने चेहरे पर नींबू के रस और शहद को एक साथ मिलाकर लगा लिया और 10 मिनट तक अपना चेहरा ऐसे ही छोड़ दिया। फिर साफ पानी से अपने फेस वॉश कर लिया।
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने इस वीडियो में बताया कि संतरे को फेस पर लगाने से आपकी स्किन काफी सॉफ्ट रहती है। इतना ही नहीं आपका चेहरा भी बहुत ग्लो करने लगता है। संतरे को स्किन पर लगाने से आपके चेहरे पर जमी मेल साफ हो जाती है। दीपिका कक्कड़ ने अपने इस वीडियो में कॉलेज के दिनों को भी याद किया। उन्होने बताया कि ट्रेनिंग के समय जब हम सभी लड़कियां पढ़ाई करती थी, तो हम सभी लड़कियां संतरे के एक-एक स्लाइस से अपने फेस को रब करते थे। क्योकि जितनी देर इसे रब करते हैं, चेहरे पर उतना ही ग्लो आता है। संतरे में साइट्रिक एसिड के गुण पाए जाते हैं। जो आपके चेहरे के पिंपल्स को हटाने के साथ ऑयली स्किन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications