Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
जानिए ग्रीन टी और माचा टी में डिफरेंस, ग्लोइंग स्किन के लिए क्या है सबसे ज्यादा असरदार
पिछले काफी समय से ग्रीन टी का इस्तेमाल चाय के तौर पर नहीं बल्कि स्किन केयर के लिए किया जाता है। ग्रीन टी सेहत और स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। वहीं इन दिनों महिलाओं के बीच माचा टी भी काफी पॉपुलर हो रहा है। स्किन केयर के लिए माचा टी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

माचा टी और ग्रीन टी दोनों ही कैमेलिया सीनेंसिस प्लांट से बनती हैं। ग्रीन टी बैग में आती है वहीं माचा टी पाउडर में आती हैं। चलिए जानते हैं माचा टी और ग्रीन टी में अंतर, स्किन केयर के लिए क्या हैं परफेक्ट।

क्या है माचा टी
माचा टी जापान की पारंपरिक चाय है। इस टी को बनाने में काफी समय लगता है। माचा टी का कलर ग्रीन होता है वहीं ये पाउडर बेस में मिलती है। 1 कप माचा 10 कप ग्रीन के बराबर होती है। माचा टी में फाइबर, क्लोरोफिल, सैलेनियम, जिंक, मैग्नीशियम, क्रोमियम और विटामिन सी के साथ एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है।

क्या है ग्रीन टी
ग्रीन टी का इस्तेमाल भी स्किन केयर के लिए किया जाता है। ग्रीन टी बैग में आते हैं जबकि माचा टी पाउडर की बनी हुई ग्रीन टी होती है। महिलाएं ग्लोइंग स्किन और वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल करती हैं।

स्किन के लिए ग्रीन टी के फायदे
ग्रीन टी स्किन का इस्तेमाल कर स्किन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती हैं। ग्रीन टी में चीनी मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करने से स्किन की डेड स्किन हट जाती है। ग्रीन टी टोनर की तरह काम करता है। स्किन के अलावा ग्रीन टी बालों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।

स्किन के लिए माचा टी के फायदे
माचा टी में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। माचा का इस्तेमाल सीरम, पिंपल क्रीम समेत ब्यूटी प्रोडक्ट में किया जाता है। माचा टी का इस्तेमाल कर एंटी एजिंग लक्षण के कम किया जा सकता है। ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए भी माचा टी काफी असरदार है। अगर आपके चेहरे पर दाने है तो आप माचा टी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्किन को करें डीटॉक्स
माचा चाय में नॉर्मल ग्रीन से ज्यादा डीटॉक्सिफायर होता जो कि शरीर से केमिकल टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में मदद करता है।

माचा टी से मिलता है इंस्टेंट ग्लो
चेहरे पर माचा टी का इस्तेमाल करने से इंस्टेंट ग्लो मिलता है। अगर आप चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहती है तो माचा टी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। माचा टी पाउडर में ओट्स और स्ट्रॉबेरी मिलाकर चेहरे पर इस फेस पैक को लगाएं। 30 मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें।

माचा टी फेस सीरम
माचा टी का इस्तेमाल फेस सीरम की तरह भी किया जा सकता है। आप घर पर फेस सीरम बना सकता है। सीरम बनाने के लिए माचा टी, पानी और ऑरेंज की स्लाइस लें। इन सबको अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। चेहरे के पिंपल और दाग धब्बे कम हो जाएंगे।

ग्लोइंग स्किन के लिए माचा टी फेस पैक
चमकदार और निखरी त्वचा की हर महिला की चाहत होती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए आप माचा फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। माचा पाउडर में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट पर चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।

मुलायम स्किन
माचा पाउडर स्किन को डीप हाइड्रेट करता है। माचा पाउडर को खीरे के साथ मिलाकर स्किन पर लगाने से चेहरे के पोर्स बंद हो जाते है जिससे चेहरा मुलायम और चमकदार हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
