Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
कोरियन और जापानी ब्यूटी में अंतर, जानें कौन सा स्किन केयर रूटीन इंडियन स्किन टोन के लिए है बेहतर
कोरियन ड्रामा के साथ साथ कोरियन स्किन केयर रूटीन ने भी लोगों को काफी आकर्षित किया है। इन दिनों कोरियन स्किन केयर रूटीन के साथ जापानी स्किन केयर रूटीन ने भी सबका ध्यान खींचा है। जापान और कोरिया दोनों देश की महिलाएं फ्लॉलेस स्किन के लिए खास स्किन केयर रूटीन को फॉलो करती हैं। जापान और कोरिया दोनों देश की महिलाएं बेहद खूबसूरत होती हैं लेकिन इनके स्किन केयर रूटीन में फर्क है। कोरियन ब्यूटी को के ब्यूटी और जापानी को जे ब्यूटी के नाम से जाना जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कोरियन ब्यूटी और जापानी ब्यूटी में क्या अंतर है। इंडियन स्किन टोन के लिए क्या बेहतर होगा, कौन सा ब्यूटी रूटीन स्किन के लिए बेस्ट है। चलिए जानते हैं ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए कोरियन ब्यूटी या जापानी ब्यूटी क्या है बेस्ट।

के ब्यूटी और जे ब्यूटी में अंतर
कोरियन और जापानी ब्यूटी में कुछ खास अंतर नहीं है। जे ब्यूटी कम और लाइट पर फंक्शनैलिटी स्किन केयर रूटीन पर जोर देती है। जापानी ब्यूटी पुराने तरीकों को मॉडर्न ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर इस्तेमाल करती हैं। वहीं के ब्यूटी की बात करें तो कोरियन ब्यूटी स्किन को पोषण देने पर जोर देती है। कोरियन ब्यूटी स्किन केयर के लिए नए और इफेक्टिव तरीके को यूज करने पर अधिक जोर देती है। कोरियन ब्यूटी द्वारा ही रबरमास्क और फेस सीरम जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट का आविष्कार किया गया है।

जापानी और कोरियन स्किन केयर रूटीन स्टेप
जापानी ब्यूटी में कम से कम प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर स्किन पर अच्छा रिजल्ट पाना होता है। जापानी ब्यूटी में स्किन केयर के 4 स्टेप होते है।
जे स्किन केयर रूटीन- डबल क्लीनजिंग- जापानी स्किन केयर रूटीन के पहले स्टेप में ऑयल बेस्ड क्लीन्जर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद फोमिंग क्लीन्जर का इस्तेमाल किया जाता है। फेस क्लीन के बाद जापानी महिलाएं डब मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। फेस क्लीन्जर के बाद जापानी स्किन केयर रूटीन में लोशन का इस्तेमाल किया जाता है जिससे त्वचा की नमी बनी रहे हैं। इसके बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाया जाता है। मॉइश्चराइजर लगाने के बाद सनस्क्रीन लगयाजाता है।
कोरियन स्किन केयर रूटीन में 10 स्टेप को फॉलो किया जाता है। इन 10 स्टेप का इस्तेमाल कर त्वचा को शीशे की तरह चमकदार बनाया जाता है।
के स्किन केयर रूटीन- कोरियन स्किन केयर रूटीन में त्वचा को पोषण देने पर जोर दिया जाता है। कोरियन स्किन केयर रूटीन के दौरान लाइट से हैवी फॉर्मूलेशन लेयर किया जाता है ताकि स्किन पर प्रोडक्ट सही तरह से यूज हो और त्वचा को ज्यादा से ज्यादा पोषण मिले। कोरियन स्किन केयर रूटीन स्टेप की शुरुआत डबल क्लींजिंग से होती है। इसके बाद फेस स्क्रब किया जाता है। स्क्रब करने त्वचा पर टोनर लगाया जाता है। स्किन की नमी बढ़ाने के लिए चेहरे पर लोशन लगया जाता है। शीशे की तरह चमकदार स्किन के लिए लोशन के बाद चेहरे पर सीरम लगाया जाता है। कोरियन स्किन केयर रूटीन में त्वचा के साथ साथ आंखों पर काफी ध्यान दिया जाता है। स्किन केयर रूटीन में आई क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाया जाता है।

जापानी और कोरियन स्किन ग्लो में अंतर
जापानी स्किन केयर रूटीन में स्किन पर फोकस किया जाता है। जे ब्यूटी में सॉफ्ट त्वचा के लिए सिंपल स्किन केयर रूटीन पर ध्यान दिया जाता है। टाइम टू टाइम स्किन केयर रूटीन में बदलाव किया जाता है। वहीं कोरियन स्किन केयर रूटीन ग्लोइंग स्किन पर फोकस है। के ब्यूटी में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पर जोर दिया जाता है।

जापान और कोरिया में इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल
जापान और कोरिया के स्किन केयर तरीके में काफी अंतर हो लेकिन दोनों देशों में ग्रीन टी और चावल का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है। चावल और ग्रीन टी का इस्तेमाल आपको जे ब्यूटी प्रोडक्ट और के ब्यूटी प्रोडक्ट में मिल जाएगा।

जापानी और कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट का डिजाइन और कीमत
जापानी ब्यूटी प्रोडक्ट का डिजाइन सिंपल होता है जे ब्यूटी डिजाइन से ज्यादा प्रोडक्ट के परफेक्शन पर जोर देती है। जापानी ब्यूटी प्रोडक्ट की कीमत अधिक होती है लेकिन जापानी स्किन केयर रूटीन में केवल 4 ही स्टेप होते है ऐसे में जापानी प्रोडक्ट महंगे नहीं बल्कि सस्ते पड़ते हैं।
कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट अपने डिजाइन से लेकर प्रोडक्ट पर खास ध्यान देते हैं। कोरियन ब्यूटी प्रोडक्टस की कीमत कोई खास महंगे नहीं है आपको भारत में 100 रुपए में शीट मास्क आसानी से मिल जाएगा। कोरियन स्किन केयर रूटीन के 10 स्टेप होते है ऐसे में कोरियन प्रोडक्ट सस्ते होने के बाद भी यह महंगा पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
