Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गुलाब जल और टी ट्री टोनर में अंतर , जानें आपकी स्किन के लिए क्या है बेस्ट
ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए सही स्किन केयर प्रोडक्ट से त्वचा की देखभाल करना जरुरी होता है। स्किन केयर प्रोडक्ट में मौजूद केमिकल टॉक्सिन्स स्किन के बायोम को प्रभावित करते हैं, जिससे स्किन संबंधी परेशानियां देखने को मिलती है। वहीं नेचुरल इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोडक्ट स्किन को पोषण देने का काम करता है।

कई तरह के नेचुरल इंग्रेडिएंट्स होते हैं लेकिन स्टिन टाइप का अनुसार नेचुरल इंग्रेडिएंट्स वाले प्रोडक्ट का चुनाव करना चाहिए। इससे स्किन संबंधी परेशानियां खत्म हो जाती है। त्वचा की देखभाल के लिए गुलाब जल और टी ट्री टोनर का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि एक्ने, पिगमेंटेशन, ब्लेमिशसेज को कम करने में काफी कारगार साबित होता है। चलिए जानते हैं गुलाब जल और टी ट्री ऑयल में अंतर और इस्तेमाल करने का तरीका।

टोनर का यूज
त्वचा की देखभाल के लिए टोनर काफी फायदेमंद होता है। टोनर का इस्तमाल कर त्वचा का पीएच और सीबम कंट्रोल किया जा सकता है जिससे स्किन संबंधी दिक्कते कम हो जाती है। टोनर के रुप में टी ट्री ऑयल और गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाता है।

गुलाब जल
गुलाब जल का इस्तेमाल कर चेहरे की खूबसूरती को बढाया जाता है। गुलाब जल स्किन टोन और टेक्सर को हेल्दी बनाएं रखने में मददगार है। गुलाब जल का इस्तेमाल करने चेहरे की नेचुरल रेडनेस बनी रहती है। गुलाब जल चेहरे की जलन, चुभन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है। रोज वॉटर का इस्तेमाल करने से डेड सेल खत्म हो जाते है। गर्मियों के मौसम में रोज वॉटर का इस्तेमाल कर स्किन हाइड्रेट और रिफ्रेश कर सकते हैं। गुलाब जल का इस्तेमाल करने से फाइन लाइन्स में कमी आती है।

टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल मेलेलुका पौधे से बनाया जाता है। टी ट्री ऑयल में एंटी इंफ्लैमेटरी और एंटीसेप्टिक के गुण पाए जाता है जो कि स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने में मददगार है। टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर मुंहासे, चेहरे की सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है। टी ट्री टोनर स्किन के अतिरिक्त ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करता है। टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सोरायसिस को कम किया जा सकता है। टी ट्री टोनर स्किन पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करने चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल मेकअप करने से पहले किया जा सकता है। टोनर मेकअप को फैलने से रोकने में मददगार है।

टी ट्री ऑयल या गुलाब जल स्किन केयर के लिए किसका करें इस्तेमाल
गुलाब जल और टी ट्री ऑयल दोनों की स्किन के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अपनी स्किन के अनुसार किसी एक का इस्तेमाल करना चाहिए। टी ट्री ऑयल और गुलाब जल का इस्तेमाल आप अपनी स्किन संबंधी परेशानियों को ध्यान में रखकर करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
