Latest Updates
-
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय
क्यों होना चाहिए गर्मी और सर्दी में अलग अलग स्किन केयर रूटीन, जानें अंतर
गर्मियों के मौसम में स्किन ऑयली हो जाती है वहीं सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है, ऐसे में गर्मियों और सर्दियों में स्किन केयर रूटीन अलग अलग होना चाहिए। क्योंकि सर्दियों और गर्मियों के मौसम में स्किन की जरुरत अलग होती है। स्किन केयर रूटीन में गलती से स्किन खराब हो सकती है। सर्दियों और गर्मियों का स्किन केयर रूटीन कभी कभी एक जैसा नहीं होना चाहिए क्योंकि दोनों मौसम की दिनचर्या अलग होती है। आइए जानते हैं गर्मियों और सर्दियों के स्किन केयर में अंतर। मौसम के अनुसार बेस्ट स्किन केयर टिप्स।

गर्मियों में स्किन केयर
गर्मियों के मौसम में स्किन पसीने से गिली और ऑयली रहती है। गर्मियों के मौसम में स्किन को ठंडा और फ्रेश रखने की जरुरत होती है। इस मौसम में त्वचा पर एक्सट्रा ऑयल की वजह से पिंपल और एक्ने ब्रेकआउट हो जाते है। गर्मियों में पिंपल और एक्ने से छुटकारा पाने के लिए स्किन केयर रूटीन हेल्दी और ठंडा होना चाहिए। गर्मियों के मौसम में पिंपल और एक्ने से निजात पाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आप एलोवेरा जेल लगाएं इससे स्किन ठंडी रहती है। गर्मियों के मौसम में स्किन को सूरज की गर्म किरणों से बचाकर रखना चाहिए। गर्मियों के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। 50 एसपीएफ़ तक सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए।

गर्मियों के मौसम में स्किन केयर डाइट
इस मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए डाइट में खीरा, फल का सेवन करना चाहिए। त्वचा की देखभाल के लिए ज्यादा पानी पीना चाहिए। त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए डाइट में नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। नारियल पानी सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ऑयली स्किन पर गर्मियों के मौसम में आइस मसाज करना चाहिए। गर्मियों के मौसम में हफ्ते में 2 से 3 बार फेस मास्क और फेस स्क्रब करना चाहिए।

सर्दियों में स्किन केयर
सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा की वजह स्किन ड्राई और रफ हो जाती है। ऐसे में इस मौसम में स्किन केयर के लिए मॉइश्चराइर का यूज करना चाहिए। चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए सर्दियों में आप चेहरे पर ऑयल मसाज भी कर सकते है। सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए हफ्ते में एक दिन फेस मास्क और फेस स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। सर्दियों के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। शहद लगाने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती है।

सर्दियों में स्किन केयर डाइट
सर्दियों के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए ज्यादा पानी पीना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में स्किन ड्राई और रफ रहती है। सर्दियों में अखरोट और बादाम का सेवन करना चाहिए इससे चेहरे पर चमक आती है। सर्दियों के मौसम में विटामिन सी का सेवन करना चाहिए।

गर्मियों और सर्दियों के स्किन केयर में अंतर
- गर्मियों के मौसम में स्किन को फ्रेश रखने की जरुरत होती है
- सर्दियों में ड्राई स्किन की नमी बनाए रखना जरूरी है
- गर्मियों के मौसम में हफ्ते में 2 से 3 बार फेस मास्क और फेस स्क्रब का यूज करना चाहिए
- सर्दियों के मौसम में हफ्ते में केवल एक बार ही फेस मास्क और फेस स्क्रब करने की जरुरत होती है।
- दोनों मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए पानी का सेवन करना चाहिए। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
