Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
ग्लोइंग स्किन के लिए इस घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं दिशा पटानी, जानें बनाने का तरीका
दिशा पटानी बी टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। दिशा पटानी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बिना मेकअप वाली फोटो शेयर करती रहती हैं। दिशा पटानी नो मेकअप में बहुत ही खूबसूरत लगती हैं।

दिशा पटानी अपने स्किन की देखभाल करने के लिए चेहरे पर किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं करती हैं। दिशा अपनी ग्लोंइग स्किन के लिए घरेलू तरीके का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते है दिशा पटानी के ग्लोइंग स्किन का राज।

बेसन फेस पैक
दिशा पटानी की ग्लोइंग स्किन का राज बेसन का फेस पैक हैं। लेक्मे फैशन वीक के दौरान दिशा पटानी ने बताया था कि उन्होंने 12 वीं क्लास तक अपने चेहरे पर किसी भी तरह के फेस वॉश और क्लींजर का इस्तेमाल नहीं किया था। दिशा की मां ने उन्हें बेसन और दही से चेहरा धोने की सलाह दी थी। दिशा अपने चेहरे को बेसन और दही से साफ करती थी।

दही बेसन फेस पैक के फायदे
ग्लोइंग स्किन के लिए दही बेसन का फेस पैक काफी फायदेमंद है। दही और बेसन का पैक लगाने से स्किन के दाग धब्बे कम हो जाते है, साथ ही इससे डल स्किन भी दूर हो जाती हैं। दही बेसन पैक लगाने से स्किन पर पिंपल की परेशानी कम हो जाती है। इससे स्किन चमकदार और ग्लोइंग हो जाती हैं।

बेसन फेस मास्क बनाने का तरीका
बेसन फेस मास्क बनाने के लिए 1 कटोरी बेसन में 1 चम्मच दही मिला कर, पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 1 घंटे तक चेहरे पर लगाकर चेहरा ठंडे पानी चेहरा धो लें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप बेसन के साथ दूध की मलाई और शहद मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। इससे स्किन मॉइश्चराइज रहती हैं। सनबर्न स्किन के लिए आप 4 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच दही मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की सारी टेनिंग खत्म हो जाएगी।

दही के फायदे
दही सेहत के साथ साथ स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है। जो कि स्किन सेल्स को मजबूत करने का काम करता है। जिससे स्किन पर चमक देखने को मिलती हैं। दही स्किन के साथ बालों के लिए बहुत लाभदायक होता हैं। सिल्की और हेल्दी बालों के लिए भी आप दही का इस्तेमाल कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications