Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में पिंपल से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें गाजर का जूस, जानें लगाने का सही तरीका
सर्दियों में गाजर का हलवा और सब्जी हर घर में बनती है, इसके अलावा गाजर का इस्तेमाल जूस में भी किया जाता है। गाजर सेहत के लिए बहुत ही हेल्दी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गाजर का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए किया जाता है। गाजर के जूस का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए किया जाता है। गाजर के जूस का एंटी एजिंग की परेशानी को दूर करता है।

कच्चा गाजर खाने से चेहरे पर चमक बढ़ जाती है। इसलिए सलाद में गाजर को जरुर शामिल करना चाहिए। सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का नहीं बल्कि नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। गाजर में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग के गुण पाए जाते है जो कि स्किन को लंबे समय तक जवां रखती हैं। चलिए जानते हैं गाजर जूस के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका।

ऑयली स्किन
गाजर में विटामिन ए पाया जाता है जो कि स्किन से तेल को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे स्किन फ्रेश दिखती हैं। गाजर का फेस बनाने के लिए एक कप गाजर का जूस एक चम्मच दही, बेसन और नींबू का रस मिक्स कर दें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 30 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।

ड्राई स्किन के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस दूर करने के लिए गाजर बहुत ही असरदार माना जाता है। स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के लिए गाजर का मास्क का यूज कर सकते हैं। स्किन को मॉइश्चराइजर करने के लिए आप गाजर के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छे से ग्राइंड कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद और दूध मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

चमकदार स्किन के लिए गाजर के जूस का इस्तेमाल
ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए गाजर का जूस बहुत ही असरदार है। फेस पैक बनाने के लिए सबसे गाजर का जूस, दही और अंडे का सफेद हिस्सा लें। इन सब को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। गाजर के इस फेस पैक से आपकी की डेड सेल हट जाएगी।

झुर्रियों को कम करने के लिए गाजर का फेस पैक
30 की उम्र के बाद चेहरे पर फाइन लाइन दिखने लगते हैं। फाइन्स लाइन को कम करने के लिए गाजर के जूस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले गाजर के जूस में एलोवेरा मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे की झुर्रियां कम हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
