Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेदाग और निखरी त्वचा के लिए इस्तेमाल करें अंडे के ये DIY फेस पैक
त्वचा की देखभाल के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। कई बार केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से चेहरे पर चमक तो आ जाती है लेकिन कुछ दिनों बाद चेहरा फिर से डल और बेजान हो जाता है। ऐसे में स्किन की देखभाल के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। घरेलू चीजों का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो लंबे समय तक बना रहता हैं।

अंडा सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अंडे का सफेद भाग स्किन केयर ट्रीटमेंट में इस्तेमाल किया जाता है। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते जिसका इस्तेमाल कर स्किन के बेदाग और चमकदार बनाया जा सकता है। चलिए जानते हैं अंडे का फेस बनाने का तरीका।

एंटी एजिंग फेस पैक
अंडे के सफेद भाग का इस्तेमाल कर एंटी एजिंग के लिए किया जा सकता है। फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच अंडे का सफेद भाग लें, इसमें 2 से 3 बूंद एसेंशियल ऑयल लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की फाइन लाइन्स कम हो जाएगी।

बेदाग स्किन के लिए फेस पैक
बेदाग और चमकदार स्किन के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेदाग स्किन के लिए एक चम्मच अंडे का सफेद भाग लें इसमें एक चम्मच शुगर और एक चम्मच कॉर्न स्टार्च मिलाएं। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक का इस्तेमाल कर चेहरे के ब्लैकहेड्स और दाग धब्बों को कम किया जा सकता है। ऑयली स्किन वाले इस फेस पैक में नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

अंडे और शहद का फेस पैक
चमकदार स्किन के लिए आप अंडे और शहद के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे के फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले अंडे की जर्दी लें और एक चम्मच शहद लें। दोनों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें।

अंडे और मुल्तानी मिट्टी
ऑयली स्किन वाले चेहरे पर दाने और दाग धब्बे से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले अंडे का सफेद हिस्सा लें और इसमें मुल्तानी मिट्टी मिला लें। दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। ऑयली स्किन के लिए अंडे और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक एकदम बेस्ट है।



Click it and Unblock the Notifications
