Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में बनने वाली हैं दुल्हन तो ड्राई स्किन का ऐसे रखे ध्यान, इस्तेमाल करें ये DIY फेस मास्क
सर्दियों की शुरुआत हो चुकी हैं। सर्दियों के मौसम के साथ शादियों का मौसम भी आ गया है। इस मौसम में अधिकतर लोग शादी करना पसंद करते है। इस वेडिंग सीजन में स्किन का ध्यान भी अधिक रखना पड़ता है। सर्दियों में स्किन बेजान और रुखी होने लगती हैं। ठंडी हवा का असर चेहरे पर देखने को मिलता है। इस मौत में हाथ और पैर भी काफी ड्राई हो जाते हैं।

इसलिए इस मौसम में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए त्वचा की देखभाल अथिक करनी होती है। इस सर्दी आप दुल्हन बनने वाली है तो आपनी स्किन को ड्राई और बेजान होने से बचाएं। त्वचा कोमल बनाए रखने के लिए आप इन DIY फेस मास्क को वेडिंग डे से पहले इस्तेमाल कर सकती हैं।

केला शहद फेस मास्क
केला और शहद का फेस मास्क स्किन की ड्राईनेस को दूर करता है। केला में विटामिन ए और बी पाया जाता है जो कि स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। विटामिन बी स्किन को डैमेज होने से बचाती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले केला और शहद को अच्छे मिला लें। जब पेस्ट तैयार हो जाए तो अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 3 बार कर सकती हैं।

एवोकैडो, एलोवेरा और ऑलिव ऑयल फेस मास्क
एवोकैडो में विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट के गुण होते जो कि स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। एवोकैडो त्वचा को कोमल और हाइड्रेटेड रखते हैं। एलोवेरा स्किन के धाग धब्बे को दूर करता है साथ ही त्वचा की ड्राईनेस को भी कम करता है। ऑलिव ऑयल एंटी एजिंग का काम करता है। फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आधा एवोकैडो लें और उसमें एक चम्मच एलोवेरा और एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिला दें। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में आप इस फेस पैक का इस्तेमाल 2 बार कर सकती हैं।

एलोवेरा, गुलाब जल और विटामिन ई के कैप्सूल
एलोवेरा और विटामिन ई के कैप्सूल त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में सहायक हैं। विटामिन-ई त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और उसे चमकदार बनाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन ई का एक कैप्सूल लें। इन तीनों को अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस फेस को पैक को आप रात को भी लगा सकती हैं। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप रोज कर सकती हैं। अगर आपके पास समय नहीं है तो हफ्ते में तीन दिन इस फेस मास्का का इस्तेमाल करें।

केला दही और ऑलिव ऑयल फेस मास्क
केला और दही स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। फेस मास्क बनाने के लिए आधा केला लें और उसमें एक चौथाई दही और एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स करें। इस तैयार पेस्ट को अपने चहरे पर लगाएं 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 3 बार कर सकती हैं।

कॉफी और शहद का फेस पैक
सर्दियों में स्किन के लिए कॉफी और शहद बहुत ही लाभकारी माना जाता है। शहद और कॉफी स्किन को मॉइश्चराइज करती है साथ ही स्किन पर ग्लो देखने को मिलता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच कॉफी, एक चम्मच कोको पाउडर, एक चम्मच शहद और जरूरत के अनुसार दूध डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
