Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में स्किन केयर के लिए इस्तेमाल करें चावल का फेस पैक, जानें फेस मास्क बनाने का तरीका
सर्दियों के मौसम त्वचा डल और बेजान हो जाती हैं। ठंड की वजह से महिलाएं फेस पैक का इस्तेमाल नहीं करती हैं। जिसकी वजह से स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। विंटर के मौसम में स्किन की देखभाल करना बहुत जरुरी होता है। स्किन की देखभाल के लिए आप घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल कर अपनी स्किन को हाइड्रेट रख सकती हैं।

घरेलू फेस पैक की मदद से सर्दियों त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाया जा सकता है। स्किन केयर लिए आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं चावल के आटे का फेस पैक जिसका इस्तेमाल कर त्वचा को जवा बनाया जा सकता है।

चावल और अंडे का फेस पैक
सर्दियों में अक्सर चेहरे पर दाग धब्बे हो जाते है, अगर आप चेहरे के मुंहासे और दाग धब्बे से परेशान है तो आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए आप फेस पैक में ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर आप चेहरे हाइड्रेट करते हैं। चावल के फेस पैक में अंडे का इस्तेमाल कर चेहरे के मुंहासे को कम किया जा सकता है। ग्लोइंग स्किन के लिए चावल का फेस पैक बहुत ही असरदार है।

फेस पैक बनाने का तरीका
एक चम्मच चावल के आटे में एक एग व्हाइट और दो तीन बूंद ग्लिसरीन मिक्स करें। सबको अच्छे से मिक्स करें फिर और पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगा लें। 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। ऑयली स्किन वाले इस पेस्ट के हफ्ते में दो बार लगाएं।

चावल का आटा और हल्दी
सर्दियों में ठंडी हवा की वजह से स्किन डल और ड्राई हो जाती है। बेजान और डल स्किन के लिए चावल का आटे का फेस बहुत ही असरदार है। चावल के आटे में हल्दी और क्रीम को मिक्स कर फेस पैक का इस्तेमा करें। हल्दी में नेचुरल एंटीसेप्टिक पाया जाता है जिससे त्वचा की गंदगी दूर होती है। क्रीम स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करती हैं।

फेस पैक बनाने का तरीका
एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच फ्रेश क्रीम और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिक्स कर लें। सबको अच्छे से मिक्स करें और पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।

चावल का आटा और केसर
सर्दियों में लोग धूप में बैठते है जिसकी वजह से स्किन टैन हो जाती है। सूरज की रोशनी में ज्यादा देर तक बैठने से स्किन पर पैच आ जाती है। डेड स्किन और काली स्किन से राहत पाने के लिए आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं।

फेस पैक बनाने का तरीका
दो चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच दूध और 3 से 4 केसर स्ट्रैंड को मिक्स करें। 5 से 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक को लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
