Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
घुटने और कोहनी के काले रंग से हो गए हैं परेशान, इन 3 DIY स्क्रब से कालापन करें दूर

जब स्किन केयर की बात आती है तो अक्सर हम सिर्फ अपने चेहरे के बारे में ही सोचते हैं, लेकिन घुटनों और कोहनियों को अनदेखा कर देते हैं। शरीर के हिस्से के ये दो पार्ट्स सबसे ज्यादा ड्राई होते हैं जिस कारण ये ज्यादा काले दिखते हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण स्किन को मॉइस्चराइज ना करना भी हो सकता है। अक्सर गिरने के कारण सबसे ज्यादा चोट भी इन्ही जगहों पर लगती है। ऐसे में आपको अपने घुटनों और कोहनी की ज्यादा केयर करने की जरूरत है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए DIY होममेड स्क्रब के बारे में बताएंगे। जिसके इस्तेमाल से आप घर पर ही अपने जॉइंट्स की स्किन को क्लिन कर उसके पीएच स्तर को हल्का और संतुलित कर सकते हैं।

1. कॉफी स्क्रब:
सामग्री
* कॉफी पाउडर - 1/4 कप
* ब्राउन शुगर - 1/4 कप
* नारियल का तेल - 1/4 कप
बनाने की विधि
1. कॉफी पाउडर में ब्राउन शुगर और नारियल के तेल को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
2. अब अपनी कोहनी और घुटनों पर स्क्रब लगाकर धीरे-धीरे 2 से 3 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
3. इसके बाद स्क्रब को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
4. इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2 बार दोहराएं।
फायदे:
कॉफी और ब्राउन शुगर स्किन को एक्सफोलिएट करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करते हैं, जबकि नारियल का तेल आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करता है।

2. बेकिंग सोडा और नींबू का स्क्रब:
सामग्री
* बेकिंग सोडा - 1/4 कप
* नारियल का तेल - 1/4 कप
* नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
1. सबसे पहले नारियल के तेल में नींबू का रस और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह एक बाउल में मिक्स कर लें।
2. अब इस पेस्ट से अपनी कोहनी और घुटनों पर हल्के हाथों से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें।
3. घुटनों और कोहनी को स्क्रब करने के बाद गुनगुने पानी से स्किन क्लिन कर लें।
फायदा:
बेकिंग सोडा आपके डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए एक एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है, जबकि नारियल का तेल आपकी स्किन को मॉइस्चराइज़ करने के साथ पोषण देता है। नींबू का रस आपकी स्किन के कालेपन को भी दूर कर क्लिन करने में मदद करता है। सेंसिटिव स्किन वालों के लिए ये स्क्रब बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

3. चीनी और जैतून के तेल का स्क्रब:
सामग्री
* चीनी - 1/4 कप
* जैतून का तेल - 1/4 कप
* वेनिला अर्क - 1 चम्मच
बनाने की विधि
1. एक बाउल में जैकून के तेल में वेनिला का अर्क और चीनी मिला लें।
2. अब इस स्क्रब से अपनी कोहनी और घुटनों पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
3. इसके बाद अपनी स्किन को गर्म पानी से धोकर साफ कर लें।
फायदा:
दानेदार चीनी आपके डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए एक्सफोलिएंट के रूप में काम करती है। जैतून का तेल आपकी स्किन को पोषण देता है और वनीला एक्सट्रेक्ट स्क्रब में एक अच्छी खुशबू जोड़ने का काम करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
