Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मॉइश्चराइजर लगाते समय ये गलतियां होती हैं आम, आज ही इन आदतों में करें बदलाव

लोगों को लगता है कि मॉइश्चराइजर लगाना काफी आसान है। लेकिन ऐसा नहीं है सिर्फ स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना, उसे रगड़ने से ही आपकी स्किन सॉफ्ट नहीं बनती है। स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना एक तरह का आर्ट है, सही तरीके से मॉइश्चराइजर लगाने से ही आपको हाइड्रेटेड, सॉफ्ट स्किन मिल सकती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि मॉइश्चराइजर लगाते समय आप क्या गलतियां करते हैं, जिन्हें करना आज ही बंद कर देना जरूरी है।
मॉइश्चराइजर लगाते समय इन गलतियं को करने से बचें
1. हल्के हाथों से स्किन करें मॉइश्चराइज
कई लोगों का मानना है कि स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाते समय दबाव देने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है। स्किन अच्छे से मॉइश्चराइजर होती है। लेकिन ये सच नहीं है, अपनी स्किन पर हल्के हाथों से ही मसाज करना चाहिए। स्किन पर सॉफ्ट मसाज आपके स्किन को एक अलग ही ग्लो देने में मदद करती है।
2. अपने स्किन को पहचाने
कई बार हम सिर्फ टीवी पर एडवरटाइजमेंट देखकर अपने फेवरेट सेल्ब के दिखाए मॉइश्चराइजर को यूज करने लगते हैं। लेकिन वास्तव में एक्टर एक्ट्रेस उन मॉइश्चराइजर का खुद इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसलिए आप भी सिर्फ देखने या सुनने में सही लगने वाली मॉइश्चराइजर क्रीम का यूज न करें। कोई भी मॉइश्चराइजर क्रीम लेने से पहले अपने स्किन टाइप को जान लें। इसके बाद स्किन स्पेशलिस्ट से एक बार सलाह जरूर लें। अलग-अलग स्किन टाइप के लिए अलग-अलग स्किन मॉइश्चराइजर मार्केट में मिलते हैं। गलत मॉइश्चराइजर लगाने से आपके स्किन को नुकसान भी हो सकता है।
3. ड्राई स्किन पर न लगाए मॉइश्चराइजर
अधिकतर लोग ड्राई स्किन पर सीधे मॉइश्चराइजर लगा लेते हैं। लेकिन ये मॉइश्चराइजर लगाने का सही तरीका नहीं है। ड्राई स्किन पर डेड स्किन सेल्स की एक परत होती है जो मॉइश्चराइजर को अपके स्किन में नहीं जाने देती है। ऐसे में आप अपनी स्किन को पानी से हल्का गिला करके उसे किसी तौलिया या कपड़े से सुखाकर ही अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। आप नहाने के तुरंत बाद भी स्किन पर मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं।
4. मॉइश्चराइजर को सोखने दें
अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने के बाद आपको थोड़ी देर उसे ऐसे ही छोड़ देना चाहिए। आपकी स्किन जीतना ज्यादा मॉइश्चराइजर सोखेगी, उतनी ही सॉफ्ट बनेगी।
5. मॉइस्चराइजर को बदलना न भूलें
मौसम बदलने के साथ हमारा स्किन टाइप भी बदलता रहता है। ऐसे में आपको सिर्फ एक ही मॉइश्चराइजर के साथ अपनी लाइफ बीताने की जरूरत नहीं है। अपने स्किन के बदलने के साथ आप अपना मॉइश्चराइजर भी बदलते रहे। यहीं आपके स्किन के लिए जरूरी है।
6. रेगुलर मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल
कई लोग कभी दिन में 2 से 3 बार मॉइश्चराइजर का यूज करते हैं तो कभी पूरे दिन स्किन पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते ही नहीं हैं। ये आपके स्किन के लिए सही नहीं है। ऐसे में आप कोशिश करें कि रोज एक नियम से अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। अपने इस रूटीन को टूटने न दें।



Click it and Unblock the Notifications
