Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
होममेड मास्क बनाते हुए बरते ये सावधानियां, भूलकर भी न मिलाएं ये चीजें
चेहरे की देखभाल के लिए महिलाएं घरेलू फेस पैक का यूज करती हैं। कहा जाता है कि घरेलू फेस पैक में केमिकल का यूज नहीं होता है, जो कि फेस के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। बेसन, दही और शहद के फेस पैक महिलाएं अपने स्किन की केयर के लिए यूज करती हैं।

सभी नेचुरल प्रोडक्ट को मिक्स करते समय सावधानी बरतने की जरुरत होती है। कई बार एक जैसे नेचर वाले प्रोडक्ट को मिलाने से फेस पैक स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

चीनी
चीनी का यूज महिलाएं अक्सर स्क्रब के लिए करती हैं। कहा जाता है कि चीनी चेहरे के कीटाणुओं को निकालने में मदद करते हैं। लेकिन चीनी स्क्रब स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। चीनी के बड़े दाने स्किन पर हार्श हो जाते है जिसकी वजह से स्किन पर रेडनेस हो सकती हैं। अगर आप नेचुरल स्क्रब का यूज करना चाहती है तो आप ओटमील का यूज करत सकती हैं। चीनी के मुकाबले ओटमील सॉफ्ट होते हैं। स्क्रब करने के बाद अपनी स्किन को मॉइश्चराइज जरुर करें।

एसेंशियल ऑयल
महिलाएं स्किन की केयर के लिए एसेंशियल ऑयल का यूज करती हैं। लैवेंडर और टी ट्री ऑयल में सिट्रिस ऑयल होते है जो कई तरह की परेशानी को खत्म करते हैं। ये पिंपल कम करते है साथ स्किन पर नेचुरल ग्लो भी आता है।ये सभी कॉन्सन्ट्रेट लिक्विड होते हैं और इसलिए आपको इन्हें सावधानी के साथ इस्तेमाल करना चाहिए। दही, नींबू और शहद के साथ एसेंशियल ऑयल रिएक्ट करते है जो कि स्किन के लिए लाभकारी नहीं होता है। एसेंशियल ऑयल का यूज आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल और मुल्तानी मिट्टी के साथ कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा और नींबू
बेकिंग सोडा में नींबू मिलाकर इस्तेमाल करने से इसका गलत रिएक्शन आपकी त्वचा पर हो सकता है। ऐसे में बेकिंग सोडा के साथ नींबू का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि इससे आपकी स्किन पर जलन भी हो सकती हैं। होममेड पैक का यूज करने से पहले आप अपने त्वचा पर पैट टेस्ट जरुर कर लें। खासकर सेंसिटिव स्किन वाले अपनी स्किन पर कुछ भी लगाने से पहले हाथ पर उस पैक को लगाकर टेस्ट करें।

सेब का सिरका
सेंसिटिव स्किन वालें लोगों को सेब का सिरके का यूज नहीं करने चाहिए। वहीं जिनके स्किन पर काफी पिंपल है उन्हें भी सेब का सिरका यूज नहीं करना चाहिए। इससे स्किन को कई तरह की परेशानी हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
