Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एक्ने से निजात पाने के लिए भूलकर भी टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा का ना करें इस्तेमाल
प्रदूषण और गलत खान पानी की वजह से चेहरे पर एक्ने निकल आते है। आजकल महिलाएं एक्ने से परेशान है। एक्ने किसी भी महिला की खूबसूरती को खराब कर देती हैं। एक्ने से निजात पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है। केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बाद भी चेहरे पर खास असर देखने को नहीं मिलता हैं।

वहीं महिलाएं घरेलू चीजों का इस्तेमाल भी करती है जिसके बाद भी चेहरे पर खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। कई बार महिलाएं लोगों के बताए गए तरीकों का इस्तेमाल करती है, इससे चेहरा क्लीन होने के बदले चेहरे पर एक्ने बढ़ हो जाते हैं। चलिए जानते हैं एक्ने से जुड़े इन गलतियों के बारे में, जिस पर आप भुलकर भी विश्वास ना करें।

टूथपेस्ट से मुंहासें होंगे ठीक
बहुत ही महिलाएं इंटरनेट की मदद से एक्ने ठीक करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करती हैं। एक्ने को ठीक करने के लिए कभी भी टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से एक्ने पहले से बहुत ज्यादा हो जाते है जिसे ब्रेकआउट कहते हैं। कई बार टूथपेस्ट लगाने से एक्ने सूख जाते है, लेकिन इसके चेहरे पर जलन और घाव हो सकते हैं। टूथपेस्ट में तेल, बेकिंग सोड़ा, मेन्थॉल और हाइड्रोजन पाया जाता हैं।

मीठा और ऑयली फूड का सेवन
महिलाओं का मानना है कि एक्ने और खान पान का कोई कनैक्शन नहीं है। मीठा, चॉकलेट और ऑयली फूड का सेवन करने से चेहरे पर पिंपल हो जाते हैं। अनहेल्दी फूड का सेवन करने से सीबम अधिक होता है, जिससे एक्ने काफी बढ़ जाते है। एक्ने से छुटकारा पाने के लिए ऑयली फूड का सेवन ना करें, और कम से कम मीठा खाएं और ज्यादा पानी पीएं।

बेकिंग सोडा
कई बार महिलाएं एक्ने से निजात पाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करती हैं। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना स्किन के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता हैं। चेहरे पर कभी भी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने स्किन को काफी नुकसान हो सकता है। चेहरे पर कभी भी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

हेल्दी डाइट
एक्ने को ठीक करने के लिए स्किन की केयर बाहर से भी अंदर से भी करनी चाहिए। स्किन की देखभाल के लिए आप हेल्दी डाइट का सेवन करें। हेल्दी डाइट लेने से एक्ने की परेशानी से निजात पाया जा सकता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
