Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
इन खराब आदतों की वजह से कम उम्र में बूढ़े दिखने लगते हैं आप, आज ही करें बदलाव

एक उम्र के बाद आपके चेहरे पर झुर्रियां आना आम बात है, लेकिन कई लोगों के स्किन पर कम उम्र में ही झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगे हैं। अगर आपको भी कम उम्र में स्किन पर बुढ़ापे के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो आप सतर्क हो जाएं। क्योंकि ये लक्षण कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते है। छोटी उम्र में ही बुढ़ापे के ये लक्षण दिखने आपके खराब लाइफस्टाइल की ओर भी इशारा करते है। अगर आप भी समय से पहले बूढ़ा नहीं दिखना चाहते हैं, तो आज ही अपनी इन बुरी आदतों में बदलाव करना शुरू कर दें। आइए जानते हैं किन बुरी आदतों के कारण आप समय से पहले ही बूढ़े दिख सकते हैं-
कम उम्र में एजिंग प्रॉब्लम से बचने के लिए बदले ये आदतें
1. नशीले पदार्थों का सेवन
कई लोग छोटी उम्र से ही नशीले पदार्थ जैसे सिगरेट और शराब पीने की आदतों के शिकार हो जाते है। इन आदतों के कारण वो समय से पहले एजिंग की समस्या का सामना करते हैं। नशे की लत के कारण युवा हेल्दी लाइफस्टाइल जीना भूल जाते हैं। जिसका सीधा असर उनके मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर पड़ता है। ऐसे में अगर आपको भी समय से पहले बूढ़ा नहीं दिखना, तो आज से ही इन आदतों से दूर रहने की कोशिश करें।
2. स्ट्रेस
आज के युवा छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस लेने लगते हैं। जिसके पीछे बड़ी वजह उनका बदलता लाइफस्टाइल भी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा स्ट्रेस लेने से भी आपको समय से पहले बूढ़ा बना देता है। ऐसे में आप स्ट्रेस लेने की जगह अपनी समस्याओं को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। स्ट्रेस से न सिर्फ आप जल्दी बूढ़े दिखने लगते हैं, बल्कि कई बीमारियों के चपेट में भी आ सकते हैं।
3. पर्याप्त नींद न ले पाना
आज कल के युवाओं में देर रात तक जागने की आदत उनकी लाइफस्टाइल में शामिल हो चुकी है। ऐसे में सुबह जल्दी उठकर ऑफिस जाने के कारण वो पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। जिस वजह से उन्हें स्ट्रेस होने लगता है। स्ट्रेस के कारण कई लोगों को समय से पहले बुढ़ापा आ जाता है। किसी के बाल सफेद होने लगते हैं, तो किसी के चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। ऐसे में आप पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें, ताकि समय से पहले एजिंग की समस्या होने से बच सकें।
4. अनहेल्दी फूड्स से रहे दूर
आज के समय में लोग अनहेल्दी फूड्स खाना ज्यादा पसंद करते हैं। घर के बने खाने को इग्नोर करके बाहर की चीजें खाने के आदी हो चुके हैं। जंक फूड आपके हेल्थ को खराब कर सकता है। अनहेल्दी फूड खाने से आपको कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। जिनमें समय से पहले एजिंग प्रॉब्लम होने की समस्या भी शामिल है।



Click it and Unblock the Notifications
