Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
झाइयों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये असरदार टिप्स
बेदाग और चमकदार स्किन हर महिला की चाहत होती हैं। गलत खानपान की वजह से चेहरे पर दाने झाइयां हो जाती हैं। झाइयां चेहरे का पूरा लुक खराब कर देती हैं। मुंह के आस पास वाली झाइयो से महिलाएं काफी परेशान हैं। झाइयों को दूर करने के लिए महिलाएं क्रीम, ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं।

लेकिन इसके बाद भी झाइयां परमानेंट नहीं हटती हैं। इन झाइयों को घरेलू तरीके से हटाया जा सकता है। मुंह के आस पास की झाइयों से अगर आप परेशान है तो ये टिप्स आपके लिए बहुत ही मददगार है।

एप्पल साइडर विनेगर
मुंह के आस पास होने वाली झाइयों को हल्का करने के लिए स्किन एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड होता है जो कि झाइयों को कम करने में असरदार है। एप्पल साइडर विनेगर को कॉटन की मदद से लगाएं।

ग्रीन टी
ग्रीन टी सेहत के साथ साथ स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ग्रीन टी के इस्तेमाल से झाइयों को आसानी से हटाया जा सकता है। चेहरे पर ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल कर झाइयों से पाएं निजात

अंगूर या नींबू का रस
चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए आप विटामिन सी का यूज कर सकती हैं। अंगूर और नींबू का इस्तेमाल करने से झाइयां कम हो जाती है। नींबू का रस का इस्तेमाल से त्वचा में चमक भी आती हैं।

दूध या दही
दही और दूध झाइयों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। दही या दूध को सीधे झाइयों पर लगाएं। दही में ब्लीचिंग गुण पाए जाते है। जो कि दाग धब्बे कम करता है।

छाछ और खट्टा दूध
झाइयों को दूर करने के लिए छाछ और खट्टा दूध बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें मैजूद लैक्टिक एसिड झाइयों को हल्का करने में मदद करता है। कॉटन की मदद से छाछ को झाइयों पर लगाएं।

एलोवेरा
झाइयों को कम करने के लिए आप एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले झाइयों पर एलोवेरा लगाएं। सुबह उठने के बाद अपना चेहरा धो लें। जल्द ही इसका असर दिखाई देने लगा है। एलोवेरा और गुलाब जल को मिक्स करके झाइयों पर लगाएं।

डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह
अगर आपके चेहरे की झाइयां घेरलू नुस्खें से ठीक नहीं होती है तो आप डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह ले सकती हैं। आजकल बहुत सारे ट्रीटमेंट्स है जिससे झाइयों से निजात पाया जा सकता है। जैसे केमिकल पील्स ट्रीटमेंट और लेजर ट्रीटमेंट ।



Click it and Unblock the Notifications