Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए ट्राई करें ये ड्रिंक्स, डाइटिशियन ने शेयर की रेसिपी

ऐसा कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति के चेहरे की खूबसूरती उसके खाने पर निर्भर करती है। डाइट में पोषक तत्वों से भरे खाद्य पदार्थ खाने से न सिर्फ आप अंदर से हेल्दी रखने के साथ आपकी स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं। हेल्दी फूड आपके स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचाने और स्किन को ग्लो करने में मदद करता है। डाइटिशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर स्किन के लिए हेल्दी ड्रिंक्स की रेसिपी शेयर की।
डाइटिशियन मनप्रीत ने अपने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "हमारे स्किन का स्वास्थ्य हमारे आंतरिक स्वास्थ्य को दर्शाता है। 'हम वही हैं जो हम खाते हैं'।"
रेसिपी 1. - कोलेजन किक स्मूथी
सामग्री -
1. दूध - 200 मि.ली
2. पीनट बटर - 1 छोटा चम्मच
3. सीलोन दालचीनी - एक चुटकी
4. ओट्स - 2 बड़े चम्मच
5. सत्तू पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
6. चिया सीड्स - 1 छोटा चम्मच ( रात भर भिगोए हुए )
बनाने की विधि
1. सबसे पहले चिया सीड्स को छोड़कर सभी सामग्रियों को मिक्सचर जार में एक साथ डाल लें।
2. इन सभी चीजों को तब तक ब्लेंड करें जब तक एक स्मूथ कंसिस्टेंसी न मिल जाए।
3. इसके बाद चिया सीड्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4. आपका स्मूथी तैयार है। इसे फ्रेस ही पिएं।
रेसिपी 2. - चिया सीड्स के साथ छाछ
सामग्री -
1. दही - 2 बड़े चम्मच
2. पानी - 200 मिली
3. भुना हुआ जीरा पाउडर - एक चुटकी
4. सेंधा नमक - एक चुटकी
5. चिया सीड्स - 1 चम्मच (रात भर भिगोए हुए )
बनाने की विधि
1. सबसे पहले मिक्सचर जार में दही के साथ पानी, भूना हुआ जीरा, सेंधा नमक डालकर ब्लेंड कर लें।
2. अब इसके एक ग्लास में निकाल कर ऊपर से चिया सीड्स डालें।
3. आपका चिया सीड्स छाछ तैयार हैं। आइस क्यूब्स डालकर ताजा-ताजा पिएं।
रेसिपी 3. - नारियल पानी और गोंद कतीरा ड्रिंक
सामग्री -
1. नारियल पानी - 1
2. गोंद कतीरा - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
1. हरे नारियल पानी के अदंर 1 चम्मच गोंद कतीरा डालें।
2. इस टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक का मजा लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications