Latest Updates
-
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज -
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर
ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए खाली पेट खाएं गोंद कतीरा, जानें फायदे
गोंद का इस्तेमाल घरों में लड्डू बनाने के लिए किया जाता है। खासकर गोंद के लड्डू गर्भवती महिला को दिए जाते हैं। लेकिन क्या आपने गोंद कतीरा के बारे में जानते है, गोंद कतीरा गोंद से अलग होता है। दरअसल गोंद कतीरे की तासीर ठंडी होती है। बरसात और गर्मियों के मौसम में गोंद का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। गोंद कतीरा ना केवल सेहत बल्कि स्किन के लिए भी काफी लाभकारी है। गोंद कतीरा का सेवन करने से स्किन पर ग्लो आता है। गोंद कतीरा स्किन संबंधी सभी परेशानियों को दूर करता है। चलिए जानते है गोंद कतीरा का सेवन का सही तरीका और फायदे।

क्या है गोंद कतीरा
अधिकतर लोग गोंद कतीरा और गोंद को एक ही मानते है। लेकिन दोनों गोंद अलग अलग होता है। गोंद कतीरा थोड़ा मोटा होता है इसमें किसी भी तरह की शाइन नहीं होती है। गोंद कतीरा का तासीर ठंडी होती है। गोंद कतीरा को पानी या दूध में भिगोया जाता है तो ये फूल जाता है जबकि गोंद पानी और दूध में फूलता नहीं है। गोंद छोटा और चमकदार होता है। गोंद की तासीर गर्म होती है गोंद का इस्तेमाल अक्सर सर्दियों में लड्डू बनाने के लिए किया जाता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए गोंद कतीरा
गोंद कतीरा- 20 ग्राम
मिश्री- स्वादानुसार
मिट्टी का बर्तन
विधि
सबसे पहले एक मिट्टी का बर्तन लें। इस बर्तन में गोंद कतीरा और मिश्री को भिगो दें। इसे 12 घंटे के लिए छोड़ दें। आप रात भर के लिए इस मिश्रण को छोड़ सकते है। सुबह यह फूल जाएंगी। इसके बाद मिश्री और गोंद कतीरा को अच्छे से मिक्स कर लें।
गोंद कतीरा खाने का सही तरीका
सुबह उठने के बाद ब्रश करने के बाद खाली पेट इसे धीरे धीरे चबाकर खाएं। गोंद कतीरा खाने के बाद 30 मिनट तक कुछ भी ना खाएं। 30 से 40 मिनट बाद ना नाश्ता करें। कुछ समय बाद आपको फर्क महसूस होगा।

गोंद कतीरा के फायदे
फाइन लाइन्स- हर रोज सुबह एक गिलास दूध में गोंद कतीरा और मिश्री डालकर पीने से चेहरे की फाइन लाइन्स कम हो जाएगी। वहीं स्किन भी टाइट हो जाएंगी। गोंद कतीरा का सेवन करने से फाइन लाइन्स के साथ साथ झाइयां भी कम हो जाएगी।
पिंपल और एक्ने- गोंद कतीरा में मौजूद पोषक तत्व स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने में मददगार होता है। गोंद कतीरा ब्लड को शुद्धा करने काम करता है जिससे चेहरे के पिंपल और एक्ने कम हो जाते है साथ ही डल स्किन पर निखार आने लगता है।
एंटी एजिंग और ग्लोइंग स्किन - गोंद कतीरा में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है जो कि स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाती है। गोंद कतीरा का सेवन करने से लटकी हुई स्किन की प्रॉबलम भी दूर हो जाएगी। गोंद कतीरा में जिंक, आयरन, प्रोटीन और फॉलिक एसिड पाया जाता है। जिससे शरीर में ब्लड फलो सही रहता है और स्किन ग्लो करती है।



Click it and Unblock the Notifications