Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बर्थडे स्पेशल: एली अवराम की जवां स्किन का राज है चुकंदर फेस मास्क, जानिए उनके ब्यूटी सीक्रेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम अपने क्यूट अंदाज के साथ साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। एली अपनी बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। एली अपने चेहरे पर कभी भी केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती है। एली चेहरे की देखभाल के लिए हर्बल प्रोडक्ट को घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। आइटम नंबर डांसर एली अवराम के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी क्लीन और ग्लोइंग स्किन का राज।

बीटरुट होममेड फेस मास्क
एक्ट्रेस एली अवराम अपनी त्वचा की देखभाल के लिए बीटरुट फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस अपने बॉडी पर भी बीटरुट मास्क का इस्तेमाल करती हैं। बीटरुट स्किन के लिए फायदेमंद होता है। बीटरुट यानी चुंकदर का फेसपैक स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाने में मददगार है। चुंकदर फेस पैक चेहरे के दाग धब्बों को भी कम करता है। एली की तरह आप भी चेहरे पर बीटरुट फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं।

बीटरुट फेस मास्क बनाने का तरीका
चुकंदर का फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच चुकंदर का रस और दो चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में 2 से 3 से बार इस फेस पैक को लगाएं। चेहरे पर चुकंदर का फेस पैक लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। चुकंदर का फेस पैक लगाने से चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाएंगे।

ज्यादा पानी पीना
एली अवराम अपनी त्वचा की देखभाल के लिए ज्यादा पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। एली अवराम दिनभर में 10 से 12 गिलास पानी पीती हैं। एली अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हैं। एली अवराम बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी और जूस का सेवन करती हैं। नारियल पानी और जूस पीने से बॉडी हाइड्रेट बनी रहती हैं।

हेल्दी डाइट
एली अवराम स्किन के साथ साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखती हैं। एली अवराम टाइम पर ब्रेकफास्ट और लंच करती हैं। ब्रेफास्ट में एक्ट्रेस फल और उबले अंडे का सेवन करती हैं। लंच में एक्ट्रेस दाल रोटी, चावल और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
