Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
एरिका फर्नांडिस से जानें फेस वॉश का सही तरीका, पाएं ग्लोइंग स्किन
स्किन की देखभाल हर मौसम में करने की जरुरत होती है। मौसम बदलते ही स्किन केयर रुटीन में बदलाव की जरुरत होती है। चेहरा साफ ना हो तो चेहरे पर धूल मिट्टी जम जाती है जिससे स्किन के पोर्स बंद हो जाते है। जिससे चेहरा डल और ड्राई लगता है। ऐसे में स्किन की खास देखभाल की जरुरत होती है। स्किन केयर के लिए सबसे अच्छा रोज चेहरा धोना होता है।

चेहरा साफ करने के लिए चेहरे को सही तरीके से धोना चाहिए। वहीं कुछ लोग सही से मुंह नहीं धोते है जिसकी वजह से चेहरे पर डलनेस देखने को मिलती हैं। टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर चेहरे को धोने का सही तरीका बताया है। चलिए जानते हैं एरिका फर्नांडिस से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाएं का तरीका।

चेहरे धोने से पहले हाथों को धोएं
फेस वॉश करने से पहले अपने हाथ को धोएं क्योंकि हाथों पर बहुत से कीटाणु और बैक्टीरिया होते है। गंदे हाथों से चेहरे को छुने से स्किन खराब हो सकती है। फेस वॉश करने से पहले अपने हाथों को जरुर साफ करें। इससे हाथों पर जमा कीटाणु और बैक्टीरिया साफ हो जाएंगे।

मेकअप रिमूवर से चेहरा साफ करें
चेहरा साफ करने के लिए आप मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन पोर्स में जमा गंदगी साफ हो जाएंगी।

क्लींजर का करें इस्तेमाल
चेहरा साफ करने के लिए अपने स्किन टाइप के अनुसार क्लींजर का इस्तेमाल करें। आपकी ड्राई स्किन है तो आप क्रीमी क्लींजर का इस्तेमाल करें अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आप लैक्टिक क्लींजर का यूज कर सकती हैं। क्लींजर का इस्तेमाल कर त्वचा की गहराई से सफाई होती है जिससे चेहरा ग्लो करता है।

ज्यादा ठंडा और ज्यादा गर्म पानी का यूज ना करें
चेहरे को अच्छे से धोने के लिए कभी भी ज्यादा ठंडा और ज्यादा गर्मा पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल करने से स्किन के पोर्स सिकुडड जाते है। वहीं गर्म पानी से स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में स्किन की देखभाल के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
