Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हर उम्र की स्किन के लिए फायदेमंद है फेस सीरम, जानें यूज करने का तरीका
चेहरे की स्किन बहुत ही सेंसिटिव होती है, ऐसे में चेहरे की देखभाल करने की जरुरत होती है। अच्छी स्किन के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए, साथ ही समय समय पर चेहरे की क्लींजिंग करनी चाहिए। स्किन की देखभाल करने के लिए फेस सीरम बहुत ही लाभदायक है। फेस सीरम लगाने से स्किन संबंधी कई तरह की परेशानी दूर होती है।

सीरम में विटामिन सी, के, ई और ग्लिसरिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। जो त्वचा की गहराई से सफाई करते है। चलिए जानते हैं फेस सीरम के फायदे।

ऑयली स्किन के लिए लाभदायक
सीरम मॉइश्चाराइजर की तुलना में थोड़ा हल्का होता है, जिससे त्वचा पर नमी बनी रहती हैं। त्वचा पर नमी बनी रहेगी जिससे आपकी स्किन कम ऑयली होगी। ऑयली स्किन वालों के लिए फेस सीरम काफी लाभकारी है।

बेदाग स्किन
सीरम लगाने से चेहरा अंदर से क्लीन हो जाता है। जिससे चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाते हैं। सीरम में सेरामाइड्स, ग्लिसरिन, ऐलोवेरा, विटामिन सी, ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है जिससे स्किन खिली खिली बनी रहती हैं।

एक्ने से निजात
जो महिलाएं एक्ने से परेशान है उनके के लिए फेस सीरम लाभकारी है। सीरम वॉटर बेस्ट होते है जिसमें ऑयल नहीं होता है, जिससे स्किन पर एक्ने कम हो जाते है। सीरम को रोज स्किन पर लगाने से एक्ने की परेशानी कम हो जाती है।

सीरम लगाने का तरीका
चेहरे पर निखार के लिए सीरम लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए। सबसे पहले टोनर से चेहरा साफ कर लें, इसके बाद सीरम लगाएं और स्किन को ऐसे ही छोड़े दे। ताकि सीरम में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन की गहराई तक पहुंच जाएं। मार्केट पर स्किन टाइप के सीरम मिलते है, आप अपनी स्किन के हिसाब से सीरम का चुनाव कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
