Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
रमजान में रोजे के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो स्किन हो सकती है खराब
रमजान का पावन महीना शुरु होने वाला है। मुस्लिम धर्म के लिए यह महीना बहुत ही खास होता है। रमजान में लगभग 30 दिन तक रोजा रखते हैं। रमजान के पावन महीने में लोग 12 से 15 घंटे तक भूखे रहते हैं। 15 घंटे बिना पानी पिए रहना सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए खतरनाक हो सकता है।

रोजा गर्मियों में रखा जाता है इस मौसम में लंबे समय तक बिना पानी पिए स्किन बेजान और ड्राई हो जाती है। अगर आप भी रोजा रखने का सोच रहे है तो इन बातों का खास ध्यान रखें।

हेल्दी डाइट
रमजान में लंबे समय तक बिना कुछ खाए पिए रहने से ना केवल सेहत बल्कि इसका स्किन पर भी काफी असर पड़ता है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन हो सकता है। त्वचा की देखभाल के लिए रमजान महीने में हेल्दी डाइट लें। अपनी डाइट में आप फल, सब्जियों, दाले और दही का इस्तेमाल करें। रोजा खोलने के बाद ज्यादा से ज्यादा ड्रिंक्स का सेवन करें ड्रिंक्स में आप नींबू पानी, पानी और लस्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पानी पिएं
रमजान के दौरान त्वचा की देखभाल के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। रोजा खोलने के बाद ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। रमजान के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है इस वजह से स्किन का ग्लो कम हो जाता है। ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए ज्यादा पानी पीना चाहिए जिससे चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा। रोजा खोलने के बाद कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। वहीं डिनर में दूध और जूस का सेवन करें। रमजान के दौरान कॉफी, चाय और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन ना करें।

ऑयली फूड का सेवन ना करें
रोजे सहरी खाकर शुरु किया जाता है। सूरज निकलने से पहले सहरी खाई जाती है इसके बाद ना पानी पी सकते है ना ही कुछ खा सकते है। मगरिब होने यानी सूरज डूबने के बाद ही रोजा इफ्तार होता है, इसके बाद कुछ खाया जाता है। इतने लंबे समय तक रोजा रखने के बाद एकदम से ऑयली फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। ऑयली फूड खान से पाचन संबंधि परेशानी हो सकती है। वहीं तले हुए भोजन का असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है। ऑयली फूड खाने से चेहरे पिंपल और एक्ने हो जाते हैं। ग्लोइंग और बेदाग त्वचा के लिए आप रोजा खोलने के बाद ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं वहीं ऑयली फूड का सेवन ना करें।



Click it and Unblock the Notifications