Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Beauty Tips: चीनी महिलाओं की तरह चाहिए ग्लोइंग और बदाग स्किन, इन टिप्स को करें फॉलो

चाइना की महिलाओं की स्किन काफी सॉफ्ट और ग्लोइंग होती है। बेदाग त्वचा, सीधे काले बाल, और आकर्षक विशेषताएं उनकी सुंदरता में चार चांद लगाती है। हम हर चाइनीज महिला की सुंदरता का श्रेय जेनेटिक्स को नहीं दे सकते हैं। कई स्किन केयर के तरीके और इलाज एक चीनी महिला की जीवन शैली को अलग बनाने में मदद करती है। उनमें सबसे ज्यादा आपकी स्किन और बालों की देखभाल के प्राकृतिक तरीके हैं, जो चीनी महिलाओं को पीढ़ियों से मिलता आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं, चीनी महिलाओं के ब्यूटी केयर सीक्रेट क्या है...
चीनी महिलाओं के ब्यूटी सीक्रेट्स
1. जवां स्किन
अपने स्किन को जवां दिखाने के लिए चीनी महिलाएं ग्रीन टी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ग्रीन टी कैटेचिन के गुणों से भरपूर होती है। यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट है और इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं। ये आपके हेल्थ को बेहतर बनाने और आपका इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है। ग्रीन टी को उबालना बहुत जरूरी है। चाय पत्ती में पानी डालकर 2 से 3 मिनट तक इसे अच्छे से उबाल लें। ग्रीन टी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें शहद और नींबू मिला सकते हैं।
2. स्किन कायाकल्प
चीनी महिलाएं अपनी स्किन पर ग्लो लाने के लिए पर्ल पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। महिलाएं पर्ल पाउडर का यूज करके ग्लोइंग स्किन के लिए एक फेस मास्क तैयार करती हैं। पर्ल पाउडर से फेस मास्क तैयार करने के लिए आप सीप के छिलके के पाउडर को शहद और अंडे के साथ मिलाना है। बस आपका फेस मास्क तैयार है। इस मास्क को फेस पर लगाने से न केवल आपके चेहरे की सूजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि आपके स्किन में होने वाली जलन को भी कम करता है। भारत में ऑयस्टर शैल पाउडर नहीं मिलता, ऐसे में आप पर्ल फेस मास्क का विकल्प चुन सकती हैं।
3. ब्राइट स्किन टोन
चीनी महिलाएं अपने बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। अपनी स्किन को जवां दिखाने के लिए जड़ी-बूटियों के पेस्ट का इस्तेमाल करती हैं। आप भी अपनी स्किन को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकती हैं, ऐसा करने से आपके स्किन पर ग्लो नजर आने लगेगा।
4. नेचुरल टोनर
चीनी महिलाएं अपनी स्किन को टोन करने और उसकी रंगत निखारने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करती हैं। आपको बस बिना पॉलिश किए चावल को एक कटोरी पानी में भिगो कर रख देना है। इसके बाद चावल को पानी में तब तक हिलाते रहे जब तक आपका पानी दूधिया सफेद रंग का न हो जाए। आप चावल के इस पानी को स्टोर कर फ्रीज में रख सकती हैं, और कॉटन पैड से पानी को टोनर की तरह अपनी स्किन पर यूज कर सकती हैं। आप इस पानी को 3 से 4 दिन तक स्टोर करके रख सकती हैं।
5. चेहरे की सूजन दूर करना
चीनी महिलाएं ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के लिए अपने शरीर के अंगों की अच्छी तरह से मालिश करनी हैं। आप अपने चेहरे की सूजन कम करने के लिए फेस मसाज कर सकती हैं।
6. झुर्रियों को कम करना
चीनी महिलाओं की सॉफ्ट, चिकनी और ग्लोइंग स्किन होती है। चेहरे को ग्लोइंग और जवां बनाए रखने के लिए वहां कि महिलाएं अंडे की सफेदी का फेस मास्क अपने चेहरे पर लगाती हैं। आपको बस अंडे की सफेदी को अपने फेस पर लगाना है, और फिर इसे सूखने दें। जब आपका मास्क सूख जाए, तो ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
चीनी महिलाओं के ग्लोइंग स्किन और सुंदरता का राज तो आपको पता चल गया। चाइना की महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नेचुरल संसाधनों पर ही विश्वास करती हैं। ऐसे में आप भी ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए अपने लाइफस्टाइल में ये बदलाव कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
