Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
चश्मे के निशान ने बिगाड़ दी है आपके चेहरे की रंगत, इन ट्रिक्स को फॉलो कर पाएं ग्लोइंग स्किन

आज के समय में चश्मा लगाना एक ट्रेंड बन चुका है। कुछ लोग जहां आंखें कमजोर होने के कारण चश्मा लगाते हैं, तो वहीं कई लोग फैशन के चलते चश्मा लगाना पसंद करते हैं। लेकिन लगातार चश्मा लगाने के कारण कई लोगों के चेहरे पर चश्मे के निशान पड़ जाते हैं। जिसे आप कुछ घरेलु तरीकों की मदद से दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं चश्मे से चेहरे पर पड़ने वाले मार्क्स को रिमूव करने के टिप्स के बारे में, जिन्हें ट्राई करके आप इन दागों से छुटकारा पा सकते हैं।

आलू से मिलेगी बेदाग स्किन
कच्चे आलू में एंजाइम, विटामिन सी और स्टार्च जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी स्किन के टिश्यू को सही मात्रा में पोषण देने में मदद करता है। अपनी स्किन को बेदाग बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर लें। अब किसी कपड़े की मदद से आलू का रस निकाल लें और फिर इस रस को अपनी स्किन पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।

गुलाब जल भी है फायदेमंद
गुलाब जल का इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। गुलाब जल की मदद से आपकी स्किन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आप रूई की मदद से गुलाब जल को अपने चेहरे पर लगाएं। फिर थोड़ी देर के लिए अपनी स्किन को ऐसे ही छोड़ दें। रोजाना इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दोहराएं। आपको जल्द इसका लाभ नजर आने लगेगा।

संतरे के छिलकों का करें यूज
स्किन से चश्मे का निशान मिटाने के लिए संतरे का छिलका आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आपको बस संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर पाउडर बना लें। इसके बाद संतरे के छिलके के इस पाउडर में आधा चम्मच दूध मिलाएं और चेहरे पर खास कर जिस एरिया में चश्मे के निशान है वहां हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद थोड़ी देर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा छोड़ दें और फिर साफ पानी से अपना चेहरा धो लें।

खीरे से दूर होंगे दाग
खीरा एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है। जो आपके चेहरे के सभी निशानों को दूर करने में आपकी मदद करता है। आपको बस खीरे को धोकर गोल आकार में काटना है। इसके बाद खीरे को अपनी स्किन के उस हिस्से में रखें, जहां दाग है। थोड़ी देर के बाद आप अपना चेहरा साफ पानी से धो लें। धीरे-धीरे आपके चेहरे से चश्मे का निशान मिटने लगेगा और आपको बेदाग स्किन मिलेगी।

एलोवेरा भी है फायदेमंद
चेहरे से चश्मे के निशान को हटाने के लिए आप एलोवेरा का यूज कर सकती हैं। एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग और एंटी-एजिंग के गुण मौजूद होते हैं, जो आपके चेहरे पर चश्मे के कारण बने निशान को दूर करने में मदद कर सकता है। आपको सबसे पहले एलोवेरा को बीच से काट लेना है। इसके बाद इसके गूदे को अलग करना है। इस गुदे को अपने चेहरे के उस हिस्से में लगाए जहां चश्मे के निशान पड़ गए हैं और हल्के हाथों से मसाज करें। आप चाहे तो एलोवेरा जेल का यूज भी कर सकते हैं।

बादाम के तेल का करें इस्तेमाल
बादाम का तेल विटामिन ई का बेस्ट सोर्स है। ऐसे में आपके चेहरे को दाग फ्री बनाने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले अपनी स्किन को बादाम के तेल से मसाज करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि आपकी स्किन ग्लो भी करेगी।



Click it and Unblock the Notifications
