Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
मीरा राजपूत की तरह ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूर भले ही कोई एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं होती है। मीरा राजपूत अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। लेकिन अब मीरा राजपूत के ग्लोइंग स्किन का राज सामने आ गया है। अपने स्किन केयर के लिए मीरा मिनिमलिटिक चीजों को यूज करना पसंद करती हैं। मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना ब्यूटी स्किनकेयर रूटीन शेयर किया है। जिसे मीरा विंटर सीजन में अपने स्किन के लिए बिल्कुल परफेक्ट मानती हैं। इस विंटर सीजन अगर आप भी ड्राई स्किन से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो आप मीरा राजपूत के स्किनकेयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर किए। अपने पहले पोस्ट में मीरा ने लिखा, "एक कोल्ड ड्राई प्लेस में सफर पर जाना और एक नए रेटिनॉल को आज़माने से लगता है कि मेरे स्किन बैरियर ठीक हो रहे हैं। बैरियर सब कुछ है। इसीलिए जब तक यह ठीक नहीं हो जाता तब तक कोई एक्टिविटी नहीं और देखें मैं क्या कर रही हूं।' ड्राई क्लाइमेट अक्सर हमारे डैमेज स्किन बैरियर का कारण बन जाते हैं। जो आपके हेल्दी स्किन को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। इस विंटर सीजन में मीरा का ये स्किनकेयर रूटीन आपको ड्राई और डैमेज स्किन को ठीक करने के लिए बिल्कुल ठीक है।
मीरा राजपूर अपने स्किन केयर रूटीन की शुरुआत सेंटेला नियासिनमाइड स्प्रे से करती हैं। इसके बाद मीरा सेरामाइड से भरपूर क्रीम अपने चेहरे पर यूज करती हैं। आप भी इस क्रिम को अपने स्किन केयर रूटिन में शामिल कर सकती हैं। ये क्रीम हर टाइप के स्किन केयर के लिए परफेक्ट है। ये आपके डैमेज स्किन को ठीक करने के साथ उसे हाइड्रेट करने में भी मदद करता है। मीरा राजपूत अपने सेंसिटिव स्किन के लिए सनस्क्रीन को अपने चेहरे पर लगाती हैं। अपने नाइट रूटीन के लिए मीरा वैसलीन जैसी पेट्रोलियम जेली के साथ अपने फेस की मसाज करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
